13.6 C
Munich

संजू को वानखेड़े पसंद है, इस बार बजा दिया मुंबई का बैंड, चैंपियन की तरह खेला ओपनर, 54 गेंद पर ठोका शतक

Must read


होमखेलक्रिकेट

संजू को वानखेड़े पसंद है, इस बार बजा दिया मुंबई का बैंड, 54 गेंद पर ठोका शतक

Last Updated:

संजू सैमसन का वानखेड़े से पुराना नाता है अभी फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 89 रनों की विस्फोटक पारी को भूल भी नहीं पाए थे कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 का एक और धमाका कर दिया.  संजू ने छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट का भरपूर फायदा उठाते हुए महज़ 26 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की.

Zoom

संजू सैमसन की मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

नई दिल्ली. वानखेड़े स्टेडियम का नाम आते ही क्रिकेट फैंस के जहन में छक्कों की बारिश और सपाट विकेट की तस्वीर उभर आती है। 23 अप्रैल 2026 की रात इसी ऐतिहासिक मैदान पर संजू सैमसन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों यह मैदान उनके लिए किसी ‘लकी चार्म’ से कम नहीं है. हाल में टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पारी को फैंस आज तक नहीं भूल पाए है.

संजू सैमसन का वानखेड़े से पुराना नाता है अभी फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 89 रनों की विस्फोटक पारी को भूल भी नहीं पाए थे कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 का एक और धमाका कर दिया.  संजू ने छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट का भरपूर फायदा उठाते हुए महज़ 54 गेंदो पर अपना झमाकेदार शतक पूरा किया. ये इस सीजन में संजू का दूसरा शतक है.

मुंबई के खिलाफ ‘संजू स्पेशल’ पारी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए ओपनिंग करने आए संजू ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया.  पावरप्ले खत्म होने तक संजू की बदौलत टीम का स्कोर 73/2 था, जिसमें संजू ने अकेले 35 रन कूट दिए थे.
अपना पहला मैच खेल रहे मुंबई के गेंदबाज़ कृष भगत को संजू ने कोई रियायत नहीं दी. कृष के ओवर में संजू ने 15 रन ठोक कर अपने इरादे साफ़ कर दिए कि वह आज रुकने वाले नहीं हैं. लगातार चौकों और छक्को की बरसात करते हुए संजू ने महज 54 गेंदों पर 101 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल है. अंतिम ओवर जो कृष ने फेंका उसकी सारी गेंद संजू ने खेला और इस सीजन का अपना दूसरा शतक पूरा किया.

रिकॉर्ड्स का सिलसिला

संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2026 सपनों भरा रहा है. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 115 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल चुके हैं, जो इस सीजन का पहला शतक था. संजू आईपीएल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चार अलग-अलग सीजन (2017, 2019, 2021 और 2026) में सीजन का पहला शतक जड़ा है.

वर्ल्ड कप का फॉर्म बरकरार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन भारत के सबसे बड़े ‘मैच विनर’ बनकर उभरे थे. आंकड़े बताते हैं कि वह टूर्नामेंट के “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” रहे थे, जहां उन्होंने नॉकआउट मैचों में 199 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.  वही ‘किलर इंस्टिंक्ट’ अब वह आईपीएल में चेन्नई की पीली जर्सी में दिखा रहे हैं . संजू की यह पारी न केवल मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने जैसी थी, बल्कि उन सभी आलोचकों को भी जवाब थी जो उनकी निरंतरता पर सवाल उठाते थे.  वानखेड़े में संजू का बल्ला जब चलता है, तो फिर सिर्फ शोर सुनाई देता है तालियों का और गेंद के सीमा रेखा पार जाने का.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article