Last Updated:
गाजीपुर के सकलेनाबाद में भीषण गर्मी के बीच होम शेफ राजाराम की पारंपरिक नमकीन लस्सी लोगों को राहत दे रही है. गाढ़े दही, भुने जीरे और काले नमक से बनी यह देसी ड्रिंक न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पाचन सुधारने, शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी करने और लू से बचाने में भी कारगर मानी जा रही है.
गाजीपुर. पूर्वांचल में सूरज आग उगल रहा है और पारा 44 डिग्री के पार है, इस तपती धूप में अगर आप गाजीपुर के सकलेनाबाद से गुजर रहे हैं, तो यहां के होम शेफ राजाराम की नमकीन लस्सी आपकी थकान मिटा सकती है. राजाराम पिछले कई सालों से एक खास तरीके से लस्सी तैयार कर रहे हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. राजाराम का कहना है कि वे आज भी वही तरीका अपनाते हैं जो गांवों में बरसों से चला आ रहा है. वे बताते हैं, गांवों में लस्सी को खूब मथकर बनाया जाता है ताकि उसका असली स्वाद निकलकर आए. मैं भी वही करता हूं, कोई मशीन इस्तेमाल नहीं करता. मशीन से दही का वो मलाईदार स्वाद खत्म हो जाता है, हमारी लस्सी का राज बस गाढ़ा दही, घर का भुना जीरा और काला नमक है. राजाराम के मुताबिक, इस सादगी में ही असली ठंडक छिपी है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


