Last Updated:
Irfan Pathan Shivangi Dev Affair Story: इरफान पठान को शिवांगी देव नाम की लड़की से प्यार हो गया था. शिवांगी पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं. इन दोनों की मुलाकात साल 2003 में हुई थी, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी. उनका प्यार इतना गहरा था कि शिवांगी इरफ़ान के साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत भी आ गई थीं. कहा जाता है कि इरफान चाहते थे कि पहले उनके बड़े भाई यूसुफ पठान की शादी हो जाए, लेकिन शिवांगी जल्द से जल्द शादी करना चाहती थीं. इसी मतभेद की वजह से आखिरकार उनका रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए.
इरफान पठान और शिवांगी देव का अफेयर.
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं. अपनी उपयोगी बल्लेबाजी और स्विंग गेंदबाजी की क्षमता से इरफान ने कई टीमों के छक्के छुड़ाए. वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम कमाने वाले इरफान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कम सुर्खियों में नहीं रहे. सफा बेग से शादी रचाने से पहले इरफान पठान के एक हिंदू लड़की के साथ अफेयर के खूब चर्चे रहे. बताया जाता है कि बात शादी तक पहुंच चुकी थी, लेकिन बड़े भाई यूसुफ पठान की वजह से इरफान ने 10 साल का रिश्ता तोड़ दिया था. आइए जानते हैं, उनकी इस कहानी के बारे में…
भाई के लिए प्यार की कुर्बानी
इरफान पठान अपने भाई यूसुफ से छोटे हैं, लेकिन उन्होंने अपने भाई की खुशी के लिए अपने प्यार का बलिदान दे दिया था. इरफान को हिंदू लड़की शिवांगी देव से प्यार हो गया था, जो पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं. दोनों की पहली मुलाकात 2003 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हुई, जिसके बाद नजदीकियां बढ़ने लगीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पहली नजर का प्यार था. दोनों का रिश्ता इतना मजबूत हो गया था कि शिवांगी, इरफान के साथ रहने के लिए भारत आ गईं और लगभग तीन साल तक वडोदरा में रहीं.
इरफान और शिवांगी की दोस्ती का खुलासा तब हुआ, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे से वापस आ गई. लेकिन इरफान वहीं रुक गए थे. कहा यह भी जाता है कि शिवांगी के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. हालांकि, साल 2012 के आते-आते उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं. इसकी मुख्य वजह यह थी कि इरफान चाहते थे कि पहले उनके बड़े भाई यूसुफ पठान की शादी हो जाए. दूसरी ओर, शिवांगी जल्द शादी करना चाहती थीं. इसे लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए और अपने भाई के सम्मान और परंपरा की खातिर इरफान पीछे नहीं हटे. आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया. 2012 में एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने स्वीकार किया कि उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है. बाद में यूसुफ ने मुंबई की फिजियोथेरेपिस्ट आफरीन से शादी की. 17 अप्रैल 2014 को उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ.
View this post on Instagram


