20.3 C
Munich

सबसे ज्यादा विकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टी20 वर्ल्ड कप में शबनम इस्माइल ने रचा इतिहास

Must read


होमखेलक्रिकेट

सबसे ज्यादा विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचा गया इतिहास

Last Updated:

Shabnim Ismail world record: 2009 में महिला टी20 विश्व कप में डेब्यू करने वाली शबनम इस्माइल ने अब तक 37 मैचों में 49 विकेट लिए हैं. इस्माइल से पहले टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेटों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट के नाम था. स्कट के नाम 48 विकेट हैं. वह मौजूदा टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं और शबनीम को पीछे छोड़ सकती हैं.

Zoom

शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने इतिहास रच दिया है. वह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. शबनम इस्माइल ने यह उपलब्धि रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में हासिल की. शबनम इस्माइल ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 1 विकेट लिया. शबनम का टी20 विश्व कप इतिहास में यह 49वां विकेट था. इस विकेट के हासिल करते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया. शबनम ने नेहर इस्माइल का विकेट लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

2009 में महिला टी20 विश्व कप में डेब्यू करने वाली इस्माइल ने अब तक 37 मैचों में 49 विकेट लिए हैं. इस्माइल से पहले टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेटों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट के नाम था. स्कट के नाम 48 विकेट हैं. वह मौजूदा टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं और शबनम को पीछे छोड़ सकती हैं.

यह उपलब्धि पहले से ही असाधारण सफर में एक और अध्याय जोड़ती है. इस्माइल ने मई 2023 में साउथ अफ्रीका को उनके पहले महिला टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचाने में मदद करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना ली थी. 2026 एडिशन के लिए उन्होंने वापसी की है.

देश की सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाली बॉलर
118 मैचों में 129 विकेट के साथ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले से ही वह दक्षिण अफ्रीका की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. उन्हें मौजूदा समय में महिला क्रिकेट की बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है. उन्होंने 2024 में 130 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाली पहली महिला बनकर एक नया कीर्तिमान भी बनाया था.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article