Last Updated:
Vinod Kambli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन रविवार को वह वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान उन्हें चलने में मुश्किल हो रही थी लेकिन उनकी हालत में काफी सुधार दिख रहा था.
विनोद कांबली MI vs RR का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे
नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 का अंत हार के साथ किया. टीम का आखिरी लीग मैच उसके होमग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को देखने के लिए प्लेयर्स की फैमिली, बॉलीवुड सेलिब्रिटी समेत कई पूर्व क्रिकेटर भी पहुंचे, जिसमें विनोद कांबली भी थे. विनोद कांबली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मैच के बाद घर वापस जाते हुए दिख रहे हैं.
इस वीडियो में कांबली सहारे के साथ चलते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो से ये तो पता चलता है कि कांबली की तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही है. कांबली की इस हालत को देख फैंस भी भावुक हो गए. बता दें कि कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि कांबली की हालत ठीक नहीं है. कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. बीमार कांबली के लिए सचिन तेंदुलकर समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने मदद का हाथ बढ़ाया है, जिसका नतीजा है कि वह अब तेजी से ठीक हो रहे हैं.
Vinod Kambli is struggling through difficult times in his life, but despite that, his love for cricket is still alive. Even in this condition, he came to Wankhede Stadium today once again to watch the match.❤️ pic.twitter.com/hWkzfwKHBv— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 24, 2026


