11.2 C
Munich

सांसद प्रिया सरोज पहुंची थाने, BJP नेताओं के खिलाफ दी FIR, आखिर रिंकू सिंह की दुल्हनिया को क्यों आया गुस्सा?

Must read


Last Updated:

Priya Saroj: मछलीशहर की युवा सपा सांसद प्रिया सरोज आजकल चर्चाओं में हैं. थोड़े दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के समर्थकों के निशाने पर थीं. अब वायरल हो रहे एआई मॉर्फ्ड फोटो से परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी. आइए जानते हैं पूरा मामला…

Zoom

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज ने पुलिस में शिकायत दी.

Priya Saroj News: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली देश की सबसे युवा सांसदों में से एक प्रिया सरोज इस वक्त सुर्खियों में आ गई हैं. कभी अपनी सादगी और भाषणों के लिए तारीफें बंटोरने वाली प्रिया आजकल काफी परेशान हैं. गुस्साई क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनिया पुलिस की शरण में पहुंची और शिकायत दी. उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर AI मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल करने की एफआईआर दर्ज कराई.

दरअसल, जौनपुर की मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज बीजेपी मीडिया प्रभारी अमोद सिंह समेत दो लोगों पर केस दर्ज कराया है. उनका आरोप है कि ये लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर AI मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल कर रहे हैं. उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. बदनाम करने की साजिश रची गई है. इतना ही नहीं, प्रिया सरोज ने एफआईआर में जौनपुर व वाराणसी पुलिस और यूपी साइबर सेल से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सांसद प्रिया ने जौनपुर के एक बीजेपी नेता समेत दो सोशल मीडिया अकाउंट्स और पोस्ट्स को शिकायत में शामिल किया है. सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट, लिंक और अन्य साक्ष्य उन्होंने पुलिस को सौंपे दिए हैं. जब इस बारे में जौनपुर पुलिस से अधिक जानकारी लेनी चाही तो उन्हें मीडिया से दूरी बना ली.

क्या अपने ही कार्यकर्ताओं का हो रहा मोहभंग?
युवा सांसद की शिकायत को लेकर अब सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, थोड़े दिन पहले प्रिया सरोज अपने ही समर्थकों के निशाने पर थीं. विवाद की शुरुआत नीरज कन्नौजिया (@NeerajKanojia16) नाम के एक यूजर की पोस्ट से हुई, जो खुद को समाजवादी पार्टी का कट्टर समर्थक बताता है. नीरज ने सीधे सपा मुखिया अखिलेश यादव को टैग करते हुए अपना दर्द बयां किया था. उन्होंने दावा किया था कि चुनाव के समय उन्होंने और उनके साथियों ने प्रिया सरोज और उनके पिता तूफानी सरोज के लिए पसीना बहाया था, लेकिन जीत के बाद सांसद महोदया क्षेत्र में दिखाई ही नहीं देतीं.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article