Last Updated:
LSG vs KKR IPL 2026 Key Moments : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले सुपर ओवर का मजा आखिरकार फैंस को उठाने मिल गया. लकनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सांसे रोक देने वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की. इस मैच के रोमांचक पलों को तस्वीरों के जरिए देखें.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
LSG vs KKR, IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की शानदार पांच विकेट हॉल भी उनकी टीम की हार का सिलसिला नहीं रोक पाई, ऋषभ पंत की टीम को आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. रिंकू सिंह ने बल्ले से ऐसा खेल दिखाया जिसने मुकाबले का रुख मोड़ दिया. उनके 83 रन और पांच कैच लखनऊ पर भारी पड़े. सुपर ओवर में पहुंचे मैच को केकेआर ने अपने नाम किया.
5) मोहसिन खान का डबल विकेट झटका:
मोहसिन खान ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. उन्होंने अपने पहले ओवर में टिम सीफर्ट (0) और दूसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे (10) को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर दबाव बना दिया. तीसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट कर उन्होंने तीन बार की चैंपियन टीम के बल्लेबाजी की कमर पूरी तरह से तोड़ दी.
4) रिंकू सिंह की डेथ ओवर्स में आतिशबाजी:
रिंकू सिंह ने कोलकाता में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच की फॉर्म को बरकरार रखा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिग्वेश राठी के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर नाइट राइडर्स को 155 रन तक पहुंचा दिया. उन्होंने नाबाद 83 रन की पारी खेली.
6⃣, 6⃣, 6⃣, 6⃣ 🤯
🎥 Enjoy Rinku Singh’s sizzling ball-striking in the last over 🔥


