Last Updated:
Shubman Gill Statement: शुभमन गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मिली जीत के बावजूद अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश हैं. गिल ने बताया कि उनकी टीम को अभी किस एरिया में सुधार की गुंजाइश है.
शुभमन गिल जीत के बावजूद खुश नहीं हैं.
चेन्नई. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्सपर एक बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि पारी को खत्म करना एक समस्या रही है और उनकी टीम को आगे चलकर खेल के इस पहलू में सुधार करने की जरूरत होगी. गुजरात टाइटंस ने सीएसके को आठ विकेट से हराया.
मैच के बाद गिल ने कहा, ‘भारत के इस हिस्से में इस तरह की जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई. आखिरी चार या पांच ओवरों को छोड़कर, यह एक पूर्ण प्रदर्शन था. अगर मुझे आलोचना करनी हो तो पारी को खत्म करना एक समस्या रही है. हमें इस मामले में बेहतर करने की जरूरत है.’
शुभमन गिल जीत के बावजूद खुश नहीं हैं.
गिल ने कहा कि जब उन्होंने टॉस जीता तो वह थोड़े असमंजस में थे कि गेंदबाज़ी करें या बल्लेबाजी. लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें कगिसो रबाडा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. गिल ने कहा, ‘हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की.’ गिल ने सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की भी तारीफ़ की., ‘वह हमेशा फॉर्म में थे. बात बस क्रीज पर समय बिताने की थी.’
चेन्नई के सुदर्शन ने कहा कि उन्हें अपनी पिछली पारी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 100 रन) से काफी आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा, ‘मैं बस पिछली पारी के आत्मविश्वास को इस पारी में लाना चाहता था. मुझे लगा कि पिच थोड़ी बेहतर हो गई है, लेकिन पहले छह ओवर मुश्किल थे. शुबी (शुभमन गिल) ने एक जबरदस्त छोटी पारी खेली.
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी टीम ने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और चेपॉक की पिच पर कुछ शॉट खेलना मुश्किल था. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी मुझे इस तरह से आकलन करना पसंद नहीं आता, लेकिन पहली पारी में यह चुनौतीपूर्ण थ. गेंद रुककर आ रही थी और उछाल भी ऊपर-नीचे हो रहा था. हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए, लेकिन कुछ शॉट खेलना मुश्किल था.’
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें


