18.1 C
Munich

सुनहरे बाल और झील सी आंखें… लाल साड़ी में कहर ढ़ाती हैं ये जर्मन इंफ्लूएंसर, जिसकी फोटो पर विराट कोहली के लाइक से मचा बवाल

Must read


Last Updated:

Who is German influencer Lizalaz connection to Virat Kohli: जर्मन इंफ्लूएंसर लिजालाज इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी एक फोटो पर विराट कोहली ने लाइक किया था. इसके बाद से फैंस उनके बारे में ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये जर्मन इंफ्लूएंसर कौन हैं. उनका असली नाम क्या है और विराट कोहली के साथ उनका क्या कनेक्शन है.

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया पर एक फोटो को लाइक करने के कारण चर्चा में हैं. इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के हैंडल से लिजालाज नाम की एक जर्मन इंफ्लूएंसर की फोटो को लाइक किया गया था. फिर क्या, जैसे ही फैंस की नजर इस पर पड़ी सनसनी मच गई. क्योंकि इससे पहले भी एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो पर लाइक को लेकर विराट चर्चा में आ गए थे. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ये खूबसूरत जर्मन इंफ्लूएंसर लिजालाज.

लिजालाज जिनका असली नाम जेनिफर है. वह एक फेमस जर्मन-साउथ अफ्रीकी डिजिटल क्रिएटर और इंफ्लूएंसर हैं. वह मुख्य रूप से जर्मनी में रहती हैं और उनके पास साइकॉलजी में मास्टर डिग्री है. वह अपनी अलग-अलग भाषाओं की जानकारी के लिए जानी जाती हैं. लिजालाज जर्मन के अलावा अंग्रेजी, डच और थोड़ी बहुत हिंदी भी बोल लेती हैं.

Lizalaz

लिजालाज मुख्य रूप से एक ट्रैवल व्लॉगर हैं. उन्हें अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना बहुत है. यही कारण है कि उनको भारत से काफी लगाव हो गया और कई बार यहां घूमने आ चुकी हैं. अपने ट्रैवलिंग के दौरान लिजालाज अलग-अलग जगहों का खाना और संस्कृतियों के अनुभवों पर वीडियो बनाती हैं. उनका समोसा समोसा गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच पहचान दिलाई. इसके अलावा, वह बेंगलुरु के ट्रैफिक और भारत-जर्मनी के सांस्कृतिक अंतर पर पॉडकास्ट और फनी वीडियो बनाने के लिए भी जानी जाती हैं जो काफी पसंद किए जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लिजालाज का भारत और यहां की संस्कृति से गहरा जुड़ाव है. वह अक्सर अपनी पोस्ट में भारतीय पारंपरिक कपड़ों, विशेष रूप से साड़ियों में नजर आती हैं. उन्होंने भारतीय डिजाइनरों और फोटोग्राफरों के साथ कई फोटोशूट भी कराए हैं. वह भारतीय कपड़ों को बहुत सम्मान के साथ पहनती हैं और उनके वीडियो में अक्सर भारतीय आभूषण और बिंदी का प्रयोग देखा जाता है.

Lizalaz

बता दें कि लिजालाज तब अचानक चर्चा में आईं जब नेटिजन्स ने देखा कि विराट कोहली ने लिजालाज की एक पुरानी फोटो लाइक की है. इस फोटो में वह एक बोल्ड पाउडर ब्लू ड्रेस में थीं. हालांकि, विराट ने बाद में इसे अनलाइक कर दिया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे. सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने इसे एल्गोरिदम की गलती भी बताया.

इस घटना के बाद लिजालाज ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब वह सुबह जागीं तो खुद को खबरों में देखकर हैरान थीं. उन्होंने बताया कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें इस बात की खुशी थी कि विराट ने उनकी फोटो लाइक की. हालांकि, विराट द्वारा फोटो अनलाइक किए जाने और ट्रोल होने पर उन्होंने सहानुभूति जताते हुए कहा कि उन्हें विराट के लिए बुरा लग रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article