15.3 C
Munich

सुनील नरेन का अनूठा डबल, आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले ओवरसीज खिलाड़ी बने

Must read


होमखेलक्रिकेट

सुनील नरेन का अनूठा डबल, आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले ओवरसीज खिलाड़ी

Last Updated:

Sunil Narine IPL Record: सुनील नरेन ने आईपीएल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड नाम कर लिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिए. वह आईपीएल और केकेआर दोनों के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

Zoom

सुनील नरेन ने आईपीएल में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया. कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिए. आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं. सुनील नरेन केकेआर की तरफ से भी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. नरेन 2012 में केकेआर से जुड़े थे और उसके बाद से लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं. नरेन टीम के बड़े मैच विनर हैं. टीम को 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनाने में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा है.

नरेन एक ऑफ स्पिनर हैं, लेकिन गेंदबाजी के अलावा अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भी वह टीम को मैच जिताते रहे हैं. जीटी के खिलाफ मैच से पहले खेले 199 मैचों की 126 पारियों में 22 बार नाबाद रहते हुए नरेन ने 1820 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक आया है. इसके अलावा 197 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 203 विकेट लिए हैं. नरेन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज भी हैं और सर्वाधिक सफल गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद तीसरे नंबर पर हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article