5.3 C
Munich

सुल्तानपुर के किसान शिव प्रसाद I sultanpur news

Must read


होमताजा खबरकृषि

सुल्तानपुर के किसान शिव प्रसाद बने मिसाल, सब्जी की खेती से कमा रहे मुनाफा

Last Updated:

सुल्तानपुर के रैनापुर गांव के किसान शिव प्रसाद वर्मा ने सीमित शिक्षा के बावजूद सब्जी की खेती को अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है. वे पिछले कई वर्षों से वैज्ञानिक तरीके से शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. इसी आय से उन्होंने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई, जिनमें उनका एक बेटा लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है.

 सुल्तानपुर. कहते हैं कि अगर दिल में हौसला और जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर के रहने वाले एक किसान जिनका नाम शिव प्रसाद है. वह पिछले कई वर्षों से सब्जी की खेती करते हैं और इसे सब्जी की खेती की बदौलत थी, उन्होंने अपने बच्चों को खूब पढ़ाया और अब उनका बच्चा एक अधिकारी भी बन चुका है. कक्षा दसवीं तक पढ़ाई किए शिव प्रसाद ने बताया कि वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे इस वजह से उनके आगे की पढ़ाई नहीं हो सकी और उन्होंने कृषि को ही अपना करियर चुन लिया. शिवप्रसाद कई सालों से सब्जी की खेती करते हैं. उन्होंने सब्जी की खेती में प्रमुख रूप से शिमला मिर्च की फसल तैयार किया है. इसके अलावा कद्दू,प्याज, नेनुआ आदि की भी वे खेती करते हैं.  शिवप्रसाद का घर सुल्तानपुर के रैनापुर गांव में स्थित है. उन्होंने यहां पर वेजिटेबल शेड भी लगाया है. शिव प्रसाद वर्मा लोकल 18 से कहते हैं कि उन्होंने शिमला मिर्च की खेती को वैज्ञानिक तरीके से लगाने का प्रयास किया है. जिससे उनको सकारात्मक परिणाम भी मिल रहा है उन्होंने बताया कि शिमला मिर्च का यह बीज वे आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या से लाए थे जिसमें अब अच्छी पैदावार भी हो रही है.

होती है इतनी कमाई 
किसान शिव प्रसाद वर्मा मात्र कक्षा 10वीं तक पढ़ाई किए हैं. उन्होंने आगे बताया कि शिमला मिर्च का एक पौधा तैयार करने में कुल लागत 30 से ₹35 आती है. वहीं एक पौधे से लगभग तीन से चार किलो शिमला मिर्च की पैदावार होती है. यानी की कुल लागत का लगभग तीन गुना मुनाफा शिवप्रसाद वर्मा को शिमला मिर्च की खेती से हो रहा है. इसके साथ ही वे शिमला मिर्च को सुल्तानपुर समेत आसपास के जिलों में सप्लाई के लिए भेजते हैं.

जिला उद्यान अधिकारी ने बढ़ाया हौसला 
किसान शिव प्रसाद वर्मा द्वारा लगाए गए सब्जीशेड में जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह और सहायक उद्यान निरीक्षक दिनेश सिंह ने काफी सहयोग किया और उद्यान विभाग से अनुदान भी दिलाया. जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि जिले में शिवप्रसाद वर्मा द्वारा स्थापित किया गया. वेजिटेबल शेड जिले की खेती को समृद्ध करने में एक बेहतरीन कदम है. इसके अलावा अन्य किसानों को भी सब्जी की खेती के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है. आपको बता दें कि, इसी खेती किसानी से शिव प्रसाद ने अपने बच्चों को पढ़ाया जिसमें इनका एक बेटा लखनऊ सचिवालय में बतौर समीक्षा अधिकारी काम कर रहा है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article