16.6 C
Munich

हमीरपुर में पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि, सरकार ने वादा किया पूरा

Must read


Last Updated:

Hamirpur Boat Capsized Live: बीते बुधवार को हमीरपुर जिले के कुरारा थानाक्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव में नाव पलट गई, इस दौरान नाव में सवार 9 लोग डूबने लगे. हालांकि जैसे तैसे तीन लोगों को बचा लिया गया. लेकिन 6 लोग लापता हो गए, जिनकी खोजबीन के लिए 24 घंटे से अधिक तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि इस दौरान सभी 6 लोगों की लाशें बरामद कर ली गईं. मृतकों में एक महिला और 5 बच्चे शामिल थे. यह सभी तरबूज खाने जा रहे थे.

Zoom

हमीरपुर जिले में नदी में पलट गई नाव.

Hamirpur Boat Accident Live: उत्तर प्रदेश की हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने के चलते 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और पांच बच्चे शामिल हैं. वहीं इस हादसे के बाद समाजवादा पार्टी का डेलिगेशन कुतुबपुर पटिया गांव पहुंचेगा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडित परिवारों से सपा का डेलीगेशन मुलाकात करेगा. सपा का डेलिगेशन यमुना नदी में नाव पलटने से नदी में डूबकर मरने वालों के परिवार से मिलकर सांत्वना देगा. कुरारा थानाक्षेत्र के कुतुबपुर पटिया गांव का मामला है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

पीड़ितों को मिली सहायता राशि
हमीरपुर नाव हादसे को लेकर सरकार ने पीड़ितों को 4 लाख रुपए मदद राशि देने का ऐलान किया था. इसी को लेकर पीड़ित परिवारों के खातों में धनराशि स्थांतरित की गई. हमीपुर के विधायक ने तहसील परिसर में पीड़ित परिवारों को डेमो चेक सौंपे.

कौन-कौन थे मृतक
बुधवार को देर शाम सात बजे नाविक विष्णु निषाद के साथ भौली गांव से 15 वर्षीय पारुल व रानी, 11 वर्षीय रिंकू, 35 वर्षीय ब्रजरानी व उनका पांच वर्षीय पुत्र लव्यांश, 14 वर्षीय अर्चना, 11 वर्षीय आदित्य व 40 वर्षीय गुलाब, 12 वर्षीय आकाक्षं खरबूजा खाने गए थे.

हादसों पर गांव वालों ने क्या कहा
गांव वालों का कहना है कि जिस जगह पर नाव पलटी, वहां नदी में कटान है. इसी वजह से पानी का बहाव काफी तेज हो गया है. घटनास्थल पर नदी की गहराई करीब 20 से 25 फुट है. तेज धारा होने के कारण लोग संभल नहीं सके. ग्रामीणों का कहना है कि नाव हादसे के वक्त करीब आधे घंटे तक चीख-पुकार मची रही.

हमीरपुर जाने वाले सपा के डेलिगेशन में कौन-कौन
समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन में जिलाध्यक्ष इदरीस खान, सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, प्रदेश अध्यक्ष सपा महिला सभा रूक्मिणि निषाद, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पुष्पेन्द्र यादव, पूर्व प्रत्याशी राम प्रकाश प्रजापति, सदस्य राज्य कार्यकारिणी माया बाल्मीकि, विशेष आमंत्रित सदस्य राजबहादुर पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरन सिंह परिहार और विधान सभा अध्यक्ष अरूण सिंह यादव शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article