Last Updated:
Ballia News: पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी के पूर्व पी.ए. चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड की गाज यूपी तक पहुंच गई है. कोलकाता पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को इस मामले में संदिग्ध पाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि राज की मां का कहना है कि मेरा बेटा बेगुनाह है और उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
बलिया: पश्चिम बंगाल के हाई प्रोफाइल सुवेंदु अधिकारी के पूर्व पी.ए. चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड मे अब जांच की आंच बलिया तक पहुंच गई है. इस पूरे मामले में कोलकाता पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से दबोच लिया है. इसी के साथ दो बिहार के सूटर को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि राज सिंह की गिरफ़्तारी के बाद बलिया जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत आनंद नगर मे सन्नाटा पसर गया है और राज के घर पर ताला लटका हुआ दिखाई दे रहा है. इस पूरे मामले पर बलिया पुलिस चुप्पी साधे हुए है. चर्चित मर्डर के मामले मे लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच राजनैतिक गलियारों मे हलचल मच गया है.
वहीं राज की मां जामवन्ति सिंह ने कहा कि उनका बाबू राज MLC पप्पू सिंह की बच्ची के शादी में लखनऊ जा रहा था, तो मां ने कहा, ‘बेटा मुझे भी ले चलो, मैं भी उधर मंदिर मे दर्शन कर लूंगी. बहुत दिनों से बाहर नहीं निकली हूं’. फिर बेटा और मां साथ अपने निजी वाहन से निकल पड़े. साथ में मां, बेटा, ड्राइवर और फोटो खींचने वाला, लड़का और एक मित्र, सभी लोग लखनऊ पहुंच गए, जहां मैरेज हॉल में शादी थी. उसी के आसपास अन्य गेस्ट हॉउस में वे रुक गए. उसके बाद सभी लोग शादी में चले गए और मां रूम में ही रुक गईं. उन्होंने बताया कि जब बच्चे शादी समारोह से वापस आए तो उसी लॉज में सो गए.
‘रामलला का दर्शन कर लौटे थे’
मां ने भावुक होकर रोते हुए कहा, ‘बेटा से बोली कि मुझे, हजरत सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर सेमनानी का दर्शन करा दो. हम सभी लोग गेस्ट हॉउस में रुके और सुबह नहाने धोने के बाद मजार पर बेटे से चादर चढ़वाई. उसके बाद बाजार में खरीदारी भी की. अब चर्चा हुई कि दो घटे में अयोध्या पहुंच जाएंगे, तो रामलला के दर्शन हो जाएंगे. 8 से 9 बजे के बीच श्री रामलला का दर्शन हुआ. इसके बाद सभी को भूख लगी और सभी लोग ढ़ाबे पर पहुंच गए. खुद मां ने बेटों को अपने हाथ से भोजन भी कराया,. उसके बाद तो सारी खुशियां दर्द मे बदल गई. बाहर निकलते ही SOG ने सभी लोगों को घेर लिया और अपने साथ ले गए.
मोदी सरकार से मदद की गुहार
महिला थाने मे मां को रातभर बैठाया और मां ने बताया कि बेटे का पता नहीं है. सुबह केवल कुछ समय के लिए मां को बेटे से मिलवाया गया. इस दौरान मां और बेटा सीने से लगकर फूट-फूट कर रो पड़े. उसके बाद मां को मालूम हुआ कि उनके लाल को कोलकाता पुलिस लेकर चली गई है. मां ने दावा किया है कि उनका बेटा निर्दोष है. इसका सारा प्रूफ मां के पास उपलब्ध है. अब उन्होंने मोदी सरकार से न्याय की गुहार लगाई है. इतना कहने के बाद मां की हालात बिगड़ने लगी.
हालांकी, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल लिया. राज सिंह के भाई जसवंत सिंह और बड़ी बहन हाई कोर्ट की अधिवक्ता दीपशिखा सिंह ने बताया कि उनका भाई बिल्कुल निर्दोष है. उसे फंसाने की साजिश की जा रही है. यह पूरी तरफ से बेबुनियाद है और इसका पुख्ता सबूत है. पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


