21.7 C
Munich

हाय रे गर्मी! बलिया का पारा पहुंचा 40°C के पार, धूप से बचाव की दिखी अजब-गजब तस्वीरें, लोगों का हाल बेहाल

Must read


Last Updated:

Ballia Heat Wave: बलिया में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वहीं शहर में अजब गजब नजारा देखने को मिला, जहां एक शख्स सिर के ऊपर कूलिंग पैड्स लगाकर जाता दिखाई दिया. यही नहीं, धूप से बचाव के लिए लोग सिर के ऊपर फाइल रखे हुए थे.

बलिया: भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर है. बात अगर बलिया की करें, तो दोपहर 12 बजे के बाद हालात बहुत ही बेकार हो जा रही है और 1 बजे के बाद जब पारा 40 से ऊपर पहुंच रहा है, तो मानो शरीर में जलन होने लग रही है. आदमी बेचैन सा नजर आ रहा है. इस दौरान कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई, जो हैरान करने वाली है. कुलर में ठंड के लिए लगाए जाने वाले कूलिंग पैड्स को सिर पर रखकर लोग आते-जाते दिखाई दिए हैं. यही नहीं, धूप से बचाव के लिए लोग सिर के ऊपर फाइल रखे हुए थे.

आपको बताते चलें कि हर कोई चश्मा, टोपी और गमछा का इस्तेमाल कर रहा है. एक गमछे में कई बच्चे धूप से बचाव कर आगे बढ़ रहे हैं. यह भीषण गर्मी का प्रकोप है, जो अब लोगों पर भारी पड़ने लगा है. इस दौरान, शीतल जल, लस्सी और आम के पन्ने आदि की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है. हालांकि, शहर में भी तमाम आरो प्लांट लगाए गए हैं, जो बंद पड़े हुए हैं. भीषण गर्मी में लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में तमाम लोग थोड़ी दूरी पर जाकर पेड़ के छाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं.

सड़क बन गई है गर्म तवा
गुड़वा गांव निवासी मार्कण्डेय सिंह ने भोजपुरिया अंदाज में कहा कि गर्मी तो इतनी है कि सड़क पर पानी और चावल रख दिया जाए, तो बगैर आग पक जाएगा. टेंपरेचर हाई होने के कारण आने-जाने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हर समय शरीर में एकदम जलन हो रहा है. बार-बार प्यास लग रहा है, लेकिन शहर के सभी RO प्लांट बंद पड़े हैं, मजबूरी में पानी का बोतल खरीदकर पीना पड़ रहा है.

इसी बीच सूचना मिली कि बलिया के सदर तहसील में एक महिला बेहोश हो गई है. पता चला कि यह महिला वर्तमान शहर निवासी वसुंधरा राय गर्मी के मारे बेहोश हो गई है, तो उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजवाया गया था. राजा गांव खरौनी निवासी दुबे जी ने कहा कि गर्मी तू इतनी है कि लग रहा है कि आदमी 24 घंटा पसीने से नहाए हुए है. घर और पानी में से निकलने का मन नहीं कर रहा है. बाइक से तो जाना बहुत ही समस्या है, फोर व्हीलर की AC भी काम नहीं कर रही है.

आरो प्लांट भी खराब
अधिवक्ता राजेश पांडेय ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का प्रभाव इतना है कि फरियादी भी नहीं आ रहे हैं. बाहर निकलने पर चक्कर आ रहा है. कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है. आरो प्लांट कहीं बंद पड़ा है, कहीं पानी नहीं है, कहीं नल टूटा हुआ है, बहुत बदहाल स्थित है.

पूर्व प्रधान हरपुर बुजुर्ग पतलू प्रसाद ने बताया कि बहुत दिक्कत है. उमस के साथ गर्मी भी बहुत पड़ रही है. दिन में तो समस्या है ही, रात में भी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, क्योंकि बिजली विभाग पूरी तरह से लापरवाह है और हर समय लाइट कट रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article