12.3 C
Munich

हार सिर्फ हार्दिक पंड्या की नहीं है… कोच को आया गुस्सा, महेला जयवर्धने बोले- सबको जिम्मेदारी लेनी होगी

Must read


Last Updated:

mahela jayawardene angrily: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पंजाब किंग्स के हाथों वानखेड़े में मिली 7 विकेट की करारी हार ने टीम को अंकतालिका में निचले पायदान पर धकेल दिया है. हेड कोच महेला जयवर्धने ने हार की सामूहिक जिम्मेदारी लेते हुए गेंदबाजी को टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बताया है. हालांकि, उन्होंने जसप्रीत बुमराह के फॉर्म का बचाव किया और रोहित शर्मा की वापसी पर ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाने के संकेत दिए हैं.

Zoom

महेला जयवर्धने लगातार चार हार के बाद गुस्से में हैं.

नई दिल्ली. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है.अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली 7 विकेट की करारी शिकस्त ने मुंबई की राहें बेहद मुश्किल कर दी हैं. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है, जबकि मुंबई इंडियंस पांच मैचों में अपनी चौथी हार के साथ गर्त में जाती दिख रही है. मैच के बाद टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह की बेबाकी दिखाई, उसने ड्रेसिंग रूम की बेचैनी को जगजाहिर कर दिया है.

मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सोशल मीडिया और फैंस के निशाने पर हैं. लेकिन कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कप्तान का बचाव करते हुए एक लीडर की तरह पूरी जिम्मेदारी साझा की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘ यह हार सिर्फ हार्दिक पांड्या की नहीं है. क्रिकेट एक टीम गेम है और जब टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो उसकी जिम्मेदारी सामूहिक होती है. इसमें मैं, टीम मैनेजमेंट और मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ी सभी बराबर के साझेदार हैं. हम किसी एक व्यक्ति को बलि का बकरा नहीं बना सकते.’ जयवर्धने का यह बयान संकेत देता है कि टीम के अंदर एकजुटता बनाए रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी माना कि टीम अब तक अपनी सही ‘लय’ नहीं पकड़ पाई है.

महेला जयवर्धने लगातार चार हार के बाद गुस्से में हैं.

गेंदबाजी मुंबई की दुखती रग
मुंबई इंडियंस की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी दिशाहीन गेंदबाजी रही है. जयवर्धने ने स्वीकार किया कि इस समय विपक्षी टीमें मुंबई से कहीं बेहतर और आक्रामक क्रिकेट खेल रही हैं. उन्होंने कहा कि जब दूसरी टीमों को अच्छी शुरुआत मिलती है, तो वे मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेती हैं और मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण उस दबाव को सोखने में नाकाम रहता है.

जयवर्धने ने कहा, ‘हमने इस सीजन में अलग-अलग परिस्थितियों में मैच गंवाए हैं. कुछ बदलाव हमने रणनीति के तहत किए, तो कुछ चोटों के कारण करने पड़े. हालांकि बल्लेबाजी में कुछ सुधार दिखा है, लेकिन गेंदबाजी अभी भी हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है. हमें मिडिल ओवर्स और पावरप्ले में कंट्रोल बनाना सीखना होगा.’

बुमराह का किया बचाव
दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पिछले पांच मैचों में विकेट न ले पाना हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. आलोचक सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जयवर्धने ने बुमराह के आंकड़ों के पीछे की सच्चाई बयां की. जयवर्धने के मुताबिक, समस्या बुमराह की गेंदबाजी में नहीं, बल्कि दूसरे छोर से बन रहे दबाव की कमी में है. उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ अब कोई जोखिम नहीं लेते. वे उन्हें सम्मान देकर उनके ओवर निकाल देते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दूसरे गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना आसान है. बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, बस उन्हें उस शुरुआती विकेट की तलाश है. एक बार वह लय में आ गए, तो उन्हें रोकना नामुमकिन होगा.’

रोहित शर्मा की वापसी पर ‘वेट एंड वॉच’ की नीति
फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी को लेकर है. जयवर्धने ने साफ कर दिया कि मैनेजमेंट ‘हिटमैन’ के साथ कोई जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है. उन्होंने कहा कि सीजन अभी लंबा है और वे रोहित पर किसी भी तरह का मानसिक या शारीरिक दबाव नहीं डालना चाहते. टीम चाहती है कि जब रोहित मैदान पर उतरें, तो वह पूरी तरह से मैच फिट और मानसिक रूप से तरोताजा हों.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article