21 C
Munich

₹3000 करोड़ का खेल और 1.72 लाख पीड़ित! क्‍या था हीरा ग्रुप स्कैम, ज‍िसमें नोहेरा शेख को ED ने दबोचा

Must read


होमताजा खबरदेश

करोड़ों का स्कैम, क्‍या था हीरा ग्रुप स्कैम, ज‍िसमें नोहेरा शेख को ED ने दबोचा

Last Updated:

Heera Group Scam Nowhera Shaik 3000 Crore Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3000 करोड़ रुपये के बहुचर्चित हीरा ग्रुप घोटाले की फरार आरोपी नोहेरा शेख को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है. ईडी के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने यह सिक्रेट कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद की है. नोहेरा शेख पर देशभर के करीब 1.72 लाख मासूम निवेशकों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनके 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पने का गंभीर आरोप है. मनी लॉन्ड्रिंग के इस नेटवर्क को चलाने के लिए 24 फर्जी कंपनियां और 182 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था.

Zoom

क्‍या था हीरा ग्रुप स्कैम, जिसमें पकड़ी गईं नोहेरा शेख. (एआई इमेज)

Heera Group Scam Nowhera Shaik : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद की टीम ने बहुचर्चित हीरा ग्रुप घोटाले के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा सीक्रेट ऑपरेशन चलाते हुए देश के सबसे बड़े पोंजी और निवेश घोटालों में से एक ‘हीरा ग्रुप घोटाले’ की मुख्य सरगना नोहेरा शेख को गिरफ्तार कर लिया है. नोहेरा शेख काफी लंबे समय से जांच एजेंसियों को चकमा दे रही थीं. गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रही थीं.

ईडी मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, यह हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट के उस सख्त निर्देश के बाद हुई. गिरफ्तारी से बचने के लिए नोहेरा शेख लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी, लेकिन ईडी की टीम ने खुफिया इनपुट्स के आधार पर गुरुग्राम में जाल बिछाकर उसे आखिरकार दबोच ही लिया.

क्या है 3000 करोड़ रुपये का हीरा ग्रुप स्कैम?

हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज का घोटाला भारत के सबसे बड़े निवेश फ्रॉड में से एक है. नोहेरा शेख की इस कंपनी ने हलाल इन्वेस्टमेंट और सोने के कारोबार में भारी मुनाफे का लालच देकर आम जनता को अपने जाल में फंसाया. ईडी की जांच में सामने आया है कि नोहेरा शेख ने देशभर के करीब पौने दो लाख (1.72 लाख) भोले-भाले निवेशकों के साथ सीधा फर्जीवाड़ा किया है. इन निवेशकों से 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम रकम जमा कराई गई और फिर उनके पैसे डकार लिए गए.

मनी लॉन्ड्रिंग का विशाल और जटिल नेटवर्क

3000 करोड़ रुपये के घोटाले में जांच एजेंसियों के होश तब उड़ गए, जब इस पूरे खेल के मनी लॉन्ड्रिंग के तरीके का खुलासा हुआ. ईडी की तफ्तीश में यह साफ हो गया है कि नोहेरा शेख ने इस पूरी काली कमाई को सफेद करने और इधर-उधर छिपाने के लिए एक बेहद जटिल नेटवर्क तैयार किया था. मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम देने के लिए उसने कुल 24 फर्जी या डमी कंपनियां बनाई थीं. इसके अलावा, देशभर के विभिन्न बैंकों में इन कंपनियों और खुद के नाम पर 182 से अधिक बैंक खाते खोले गए थे. इन्हीं खातों के जरिए हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई. इस गिरफ्तारी के बाद ईडी अब नोहेरा शेख से इन 182 खातों के ट्रांजेक्शन, विदेशी संपत्तियों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य गुर्गों के बारे में सघन पूछताछ करेगी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हीरा ग्रुप घोटाले में किसे गिरफ्तार किया है और कहां से?
ईडी के हैदराबाद जोनल ऑफिस की टीम ने हीरा ग्रुप घोटाले की मुख्य आरोपी नोहेरा शेख को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से फरार चल रही थी.

हीरा ग्रुप स्कैम कुल कितने करोड़ रुपये का है और इसमें कितने निवेशक ठगे गए?
यह घोटाला 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. इस फर्जीवाड़े में देशभर के करीब 1.72 लाख (पौने दो लाख) मासूम निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर ठगा गया है.

नोहेरा शेख ने इतने बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग को कैसे अंजाम दिया?
नोहेरा शेख ने ठगी के इन पैसों को सफेद करने और छिपाने के लिए 24 फर्जी कंपनियां बनाई थीं और देशभर के अलग-अलग बैंकों में 182 बैंक खाते खोले थे, जिनके जरिए पैसों की हेराफेरी की गई.

ईडी ने यह गिरफ्तारी किसके निर्देश पर की है?
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया था, जिसके बाद ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article