Last Updated:
भारत के लिए 1996 में साउथ अफ्रीका दौरे पर डेब्यू करने वाले सबा करीम इन दिनों कमेंट्री में सबका मनोरंजन कर रहे हैं..15 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले इस क्रिकेटर ने सिर्फ 21 साल की उम्र में अपने से 2 साल बड़ी लड़की से प्यार किया और शादी कर ली. इनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं.
सबा करीम की दिलचस्प लव स्टोरी, खुद से बड़ी लड़की से हो गया था प्यार
क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी लव स्टोरी पूरी तरह से फिल्मी है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा समेत कई स्टार क्रिकेटरों ने लव मैरिज की है. इनमें सचिन और कोहली की लव स्टोरीज भी काफी दिलचस्प रही हैं. लेकिन 90 के दशक के एक क्रिकेटर की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. 15 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले इस क्रिकेटर ने सिर्फ 21 साल की उम्र में अपने से 2 साल बड़ी लड़की से प्यार किया और शादी कर ली. इनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं.
15 साल की उम्र में क्रिकेट में कदम रखने वाले करीम
हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो बीसीसीआई के अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं. उनका नाम है सबा करीम. भारत के पूर्व क्रिकेटर और विकेटकीपर अपनी दिलचस्प प्रेम कहानी और क्रिकेट करियर के लिए जाने जाते हैं. सबा का जन्म बिहार के पटना में हुआ. 15 साल की छोटी उम्र में क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका हासिल किया. साल 1982 में बिहार की ओर से उन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला. इसके बाद वो बंगाल की तरफ से भी खेले. 100 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैचों में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सबा ने 1990-91 की रणजी ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ 234 रन की अपनी सबसे बड़ी पारी खेली थी.
सबा करीम का इंटरनेशनल करियर
साल 1996 में साउथ अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर सबा ने भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. पहले ही मैच में 55 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा. दुर्भाग्य से उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का बेस्ट स्कोर भी यही रह गया. 1996 से 2000 के बीच उन्होंने एक टेस्ट और 34 वनडे मैच खेले. साल 2000 के एशिया कप में विकेटकीपिंग के दौरान आंख में चोट लग गई, जिससे उनका करियर बड़ा झटका लगा. इस चोट के कारण उनका क्रिकेट करियर छोटा रह गया और 2001 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
सबा करीम की लव स्टोरी
रणजी खेलने के दौरान सबा करीम दिल्ली शिफ्ट हो गए थे. यहां उनकी मुलाकात एक दोस्त के जरिए रश्मि से हुई. दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे मुलाकातें प्यार में बदल गईं. सबा मुस्लिम और रश्मि हिंदू थीं, इसलिए दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी. दो साल तक परिवार को मनाने के बाद दोनों ने शादी कर ली. सबा ने अपने परिवार को लंबे समय तक मनाया और 1989 में रश्मि से शादी की.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें


