Last Updated:
Fatima Sana World Record: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. उन्होंने सोफी डिवाइन का 11 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं. फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच में यह रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में पचासा बनाया.
फातिमा सना ने 15 गेंद में 50 रन ठोक रचा इतिहास.
नई दिल्ली. महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम नहीं है. ये नाम भूल जाइए, क्योंकि पाकिस्तान की कप्तान ने इतिहास रचते हुए इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच हुए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में फातिमा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 50 रन जड़कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी मुहर लगा दी. इस मुकाबले में फातिमा ने 300 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान टीम को 223 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया.
सोफी डिवाइन ने 2015 से इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया हुआ था. उन्होंने भारत के खिलाफ बेंगलुरु में 18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. हालांकि, वह फीबी लिचफील्ड और ऋचा घोष के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली बल्लेबाज थीं. लेकिन अब फातिमा सना ने तीन गेंदों के मार्जिन से इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया.
🚨 HISTORY AT KARACHI 🚨


