Last Updated:
Hamza Khan T20I Record: रवांडा के सलामी बल्लेबाज हमजा खान ने टी-20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया. हमजा खान ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे. लिस्ट में अब भी सबसे ऊपर 172 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं.
हमजा खान टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे बड़े स्कोरर
नई दिल्ली: हमजा खान ने टी-20 इंटरनेशनल में शानदार नाबाद 164 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. यह मेंस टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. रवांडा के इस बल्लेबाज ने मात्र 65 गेंदों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नौ चौके और 15 छक्के लगाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 252.30 रहा.
हमजा खान ने पारी में कुल 15 छक्के मारे
हमजा खान ने अपनी पारी में कुल 15 छक्के उड़ाए और अब एक टी-20 इंटरनेशनल की पारी में सबसे ज्यादा सिक्स मारने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए. रविवार को गैबोरोन में आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर के दौरान आइवरी कोस्ट के खिलाफ हमजा की इस पारी ने वर्ल्ड क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स छितर-बितर कर दिए. हमजा खान की इस पारी की बदौलत रवांडा ने 20 ओवरों में 288/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अब तक मेंस टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सातवां सबसे बड़ा टीम स्कोर है.
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
मेंस टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर किसके नाम?
दाएं हाथ के बल्लेबाज हमजा ने पूरी पारी में दबदबा बनाए रखा. पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की और डेथ ओवरों में भी लगातार रन बनाते रहे, जिससे आइवरी कोस्ट के गेंदबाजों को कोई जवाब नहीं मिल पा रहा था. इसी के साथ अब वह सिर्फ आरोन फिंच से ही पीछे हैं. मेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच के नाम है, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाकर इतिहास रचा था.
View this post on Instagram


