Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi: 16 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने आठ छक्के और सिर्फ एक चौका लगाया. राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर में अपने नए सुपर स्टार से ऐसी ही शुरुआत की उम्मीद थी. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा था कि वैभव को कहां बॉल डाली जाए!
वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, 97 रन पर आउट
मुल्लांपुर: ये बॉस बेबी का जमाना है…भारत की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में 27 अप्रैल की रात सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ 15 साल के वंडर किड ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो पहले वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिस गेल के नाम था.
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा रहे एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. वैभव सूर्यवंशी ने अपने सीनियर जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 80 रन जड़ दिए.
Chalo, shuru karte hain! 👏
Vaibhav Sooryavanshi kickstarts his six hitting ritual with yet another first over maximum!


