14.6 C
Munich

264 रन बनाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स कैसे हार गई? कहां हो गई अक्षर पटेल एंड कंपनी से चूक, वेणुगोपाल ने बताया

Must read


होमखेलक्रिकेट

264 रन बनाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स कैसे हार गई? कहां हो गई चूक

Last Updated:

Venugopal Rao Statement: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने हराकर इतिहास कायम किया. दिल्ली के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने हार का ठीकरा खराब फील्डिंग पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि हमने लगभग छह कैच टपकाए और हमारा मेन बॉलर चोटिल हो गया.

Zoom

दिल्ली की टीम 264 रन बनाने के बाद भी मैच हार गई.

नई दिल्ली.  पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी हारने पर दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने कहा कि खराब फील्डिंग और लुंगी एंगिडी  के चोटिल होने से टीम हार गई. कैपिटल्स ने लोकेश राहुल की नाबाद 152 रन की पारी से दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने सात गेंद बाकी रहते 265 रन बनाकर मैच जीत लिया. वेणुगोपाल ने कहा, हमने करीब छह कैच छोड़े. अहम मौकों पर कैच छोड़ेंगे तो मैच जीतना मुश्किल है. प्रभसिमरन, प्रियांश आर्य और श्रेयस जैसे खिलाड़ियों के मौके हमें भुनाने चाहिए थे. अगर हम कैच छोड़ेंगे तो लक्ष्य बचा नहीं सकते. एंगिडी की चोट पर उन्होंने कहा कि फिलहाल लगता है चोट गंभीर नहीं है.

खिलाड़ी अभी अस्पताल में है, हम अपडेट देंगे, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है. एंगिडी को चोट लगने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, अब हालत ठीक है और जल्द छुट्टी मिल जाएगी. पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में प्रियांश आर्य के शॉट पर मिड-ऑफ पर खड़े लुंगी एंगिडी कैच लेने भागे, लेकिन सही अंदाजा नहीं लगा सके और गिर पड़े. इस दौरान कंधा और सिर जमीन से टकराया. वेणुगोपाल ने कहा, खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. एनगिडी अगर गेंदबाजी करते तो चार ओवर टीम के लिए बड़ा फर्क लाते. उन्होंने सभी मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है. उम्मीद है एनगिडी जल्दी ठीक होकर लौटेंगे.

दिल्ली की टीम 264 रन बनाने के बाद भी मैच हार गई.

राहुल की तारीफ करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, इतना बड़ा स्कोर बनाने का श्रेय केएल राहुल को जाता है. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. पिच कैसी है, समझना मुश्किल था, लेकिन राहुल ने लगातार अच्छे शॉट खेले. आखिरी ओवर तक उनका खेल काबिल-ए-तारीफ था. हमारे बल्लेबाजों ने भी हालात के हिसाब से खुद को ढाला, इसके लिए उन्हें भी श्रेय देना चाहिए.

किसी को उम्मीद नहीं थी कि पिच इतनी अच्छी होगी. पंजाब ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और मैच को हाथ से नहीं जाने दिया. पहले छह ओवर में उनकी बल्लेबाजी ने मैच बदल दिया. वेणुगोपाल ने कहा कि पंजाब ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया था. उन्होंने कहा, हमने पंजाब को हल्के में नहीं लिया था. वे अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और अंक तालिका में टॉप पर थे. इस फॉर्मेट में टीमें आक्रामक खेलती हैं. पावरप्ले बहुत अहम होता है. जब उन्होंने छह ओवर में 110 से ज्यादा रन बना लिए, वहीं से मैच का रुख बदल गया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article