5.6 C
Munich

3 टीमों के 80 प्रतिशत चांस, चेन्नई का 42.7 जबकि वैभव सूर्यवंशी की RR के पास 41.8 % प्लेऑफ में पहुंचने का मौका

Must read


होमखेलक्रिकेट

3 टीमों के 80%, वैभव सूर्यवंशी की RR के 41 फीसदी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद

Last Updated:

इंडियन प्रीमिर लीग 2026 के प्लेऑफ की दौड़ अब काफी रोमांचक हो चुकी है. इसको लेकर हर कोई अपनी अपनी पसंद की टीम को लेकर कयास लगा रहा है. आईपीपीएल के ब्रॉडकास्टर ने रेस में शामिल टीमों के पहुंचने की उम्मीद के प्रतिशत को बताया है. इसमें 3 टीमों के पहुंचने का 80 प्रतिशत चांस बताया है.

Zoom

आईपीएल प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स के पहुंचने की उम्मीद 41 प्रतिशत

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 प्लेऑफ की दौड़ अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. ग्रुप स्टेज के खत्म होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने 11 मैचों में 14-14 अंक हासिल किए हैं. पंजाब किंग्स सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद 11 मैचों में 13 अंकों पर है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (दोनों के 11 मैचों में 12-12 अंक) पांचवें और छठे स्थान पर हैं.

10 टीमों में से दो ऐसी फ्रेंचाइजी ऐसी है जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है. मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मैच खेलकर सिर्फ 3 में जीत हासिल किया है. वो अगले 3 मुकाबले जीतने के बाद भी 12 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे.लखनऊ सुपर जायंट्स का भी बिल्कुल ऐसा ही हाल है. सातवें और आठवे नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स (12 मैचों में 10 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (10 मैचों में 9 अंक) के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. सभी टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलती हैं.

प्लेऑफ के लिए क्या है ‘मैजिक नंबर’

2022 में आईपीएल के 10 टीमों का टूर्नामेंट बनने के बाद से आमतौर पर 16 अंक को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का ‘मैजिक नंबर’ माना जाता है. 2022 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 2023 (मुंबई इंडियंस) और 2025 (मुंबई इंडियंस) में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों ने 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी. यानी आमतौर पर आगे बढ़ने के लिए टीमों को कम से कम 16 अंक चाहिए होते हैं. सिर्फ 2024 में चार टीमें 14-14 अंकों पर रही थीं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स. ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी.

किस टीम के प्लेऑफ की कितनी प्रतिशत संभावना

आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, सोमवार के नतीजे के बाद जीटी, आरसीबी और एसआरएच के 2026 में क्वालीफाई करने की संभावना 80 फीसदी है. पीबीकेएस (62.5 फीसदी), सीएसके (42.7 फीसदी) और आरआर (41.8 फीसदी) के आगे बढ़ने की उम्मीद है. केकेआर (11.6 फीसदी) और डीसी (1.2 फीसदी) के लिए राह मुश्किल है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article