Last Updated:
Ireland clean sweeps india in t20 series Scripts History: आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 154 रन बनाए. मेजबानों की ओर से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली. भारत की ओर से डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 3 विकेट चटकाए जबकि शिवम दूबे के खाते में दो विकेट गए. भारतीय टीम पहला मैच हार चुकी थी इसलिए उसपर इस मैच जीतने का बहुत दबाव था. भारत ने शुरुआत में अपने टॉप ऑर्डर के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तिलक वर्मा ने जरूर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन वह भी 46 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हो गए. इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी.
तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में आज एक ऐसा बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो. क्रिकेट की महाशक्ति कही जाने वाली भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. आयरलैंड ने न केवल शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम को मात दी, बल्कि सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर क्रिकेट इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया. यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आयरिश टीम ने साबित कर दिया कि मॉडर्न क्रिकेट में किसी भी टीम को कमजोर आंकना भारी पड़ सकता है. आयरलैंड की ओर से रखे गए 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट पर 153 रन बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई. आयरलैंड ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली.
सीरीज के अंतिम मुकाबले में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही जय मूंदड़ा का शिकार बन गए. इसके बाद ईशान किशन (12) और कप्तान श्रेयस अय्यर (10) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि, मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 55 रनों की जुझारू पारी खेलकर एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अक्षर पटेल (14) और शिवम दुबे (20) का साथ नहीं मिल सका. भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी तरह दबाव में नजर आई.
आयरलैंड के गेंदबाजों, विशेषकर जय मूंदड़ा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। इस शर्मनाक हार ने भारतीय खेमे को झकझोर कर रख दिया है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और युवा ब्रिगेड का यह फ्लॉप शो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. दूसरी ओर, आयरलैंड के लिए यह जीत किसी उत्सव से कम नहीं है, जिसने भारत को हराकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया. सूर्यांश शेड्गे बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने उतरे सूर्यांश पांच गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए. हर्षित राणा 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
अक्षर पटेल ने चार ओवर में 28 रन दिए हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला. शुरूआत पहले मैच की तरह ही हुई जब भारत ने 50 रन के भीतर तीन विकेट चटका दिए थे लेकिन बीच के ओवरों का मेजबान बल्लेबाजों ने पूरा सदुपयोग किया. रोस एडेयर के आउट होने के बाद आए बेन ने खुलकर बल्लेबाजी की. इससे पहले आयरलैंड के तीन विकेट 48 रन पर गिर गए थे.पहला मैच खेल रहे सूर्यांश शेडगे ने एक ओवर में 22 रन दे डाले. हर्षित राणा ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया. उन्होंने हैरी के भाई टिम टेक्टर का विकेट अपनी झोली में डाला.
एडेयर ने अर्शदीप की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में तिलक वर्मा को कैच थमाया. अर्शदीप ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले यादव ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उन्होंने पिछले मैच के नायक लोरकान टकर को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपकवाया.
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें


