Last Updated:
CSK की मौजूदा टीम में दो बाएं हाथ के सीमर है. एक हैं गुरजनप्रीत सिंह तो दूसरे है मुकेश चौधरी. चेन्नई की रणनीति को देखते हुए मुकेश चौधरी का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि धोनी और फ्लेमिंग हमेशा अनुभव और पुराने भरोसेमंद खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं.
खलील अहमद की जगह मुकेश चौधरी को मिल सकता है चेन्नई टीम में मौका
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2026 के बीच एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. टीम के मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान लगी यह चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें ठीक होने में 10-12 हफ्ते का समय लग सकता है. अब सवाल यह है कि खलील की जगह प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा? टीम के पास फिलहाल दो मुख्य विकल्प हैं
CSK की मौजूदा टीम में दो बाएं हाथ के सीमर है. एक हैं गुरजनप्रीत सिंह तो दूसरे है मुकेश चौधरी. चेन्नई की रणनीति को देखते हुए मुकेश चौधरी का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि धोनी और फ्लेमिंग हमेशा अनुभव और पुराने भरोसेमंद खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं.
मुकेश चौधरी: सबसे मजबूत दावेदार
मुकेश चौधरी खलील अहमद के सबसे सटीक ‘लाइक-फॉर-लाइक’ रिप्लेसमेंट माने जा रहे हैं. अनुभव और रिकॉर्ड दोनों बाएं हाथ के इस तेज गेंजबाज के सात हैं. मुकेश ने IPL 2022 में अपनी स्विंग गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था, जहाँ उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे. पिछले तीन सीजन (2023-2025) में चोटों के कारण वह केवल 3 मैच ही खेल पाए हैं. मुकेश की दावेदारी इसलिए भी मजबूत है क्योंकि वह पहले भी चेन्नई के लिए पावरप्ले में विकेट लेने की अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं. टीम के पास पहले से बाएं हाथ के सीमर की कमी है, ऐसे में मुकेश का अनुभव उन्हें गुरजपनीत पर बढ़त दिलाता है.
गुरजपनीत सिंह: हालिया प्रदर्शन
खलील के चोटिल होने के बाद पिछले मैच में गुरजपनीत ने अपना स्पेल पूरा किया था. पने डेब्यू मैच में उन्होंने इसी सीजन 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेब्यू किया और पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रचा था. हालांकि उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पिछले दो मैचों में वह उतने प्रभावी नहीं दिखे हैं। उनका इकोनॉमी रेट 12.00 के करीब रहा है, जो चेन्नई जैसी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है.
अन्य संभावित विकल्प
चेन्नई की टीम कुछ नए चेहरों या अनसोल्ड खिलाड़ियों पर भी दांव लगा सकती है. रामकृष्ण घोष महाराष्ट्र के यह तेज गेंदबाज 140+ की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं और बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. विजय शंकर और चेतन साकरिया के आईपीएल में उनके अनुभव के आधार पर इन खिलाड़ियों के नाम भी चर्चा में हैं, हालांकि साकरिया फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं. कुल मिलाकर चेन्नई की हालत ठीक नहीं है और वो एक ऐसे गेंदबाज को टीम से जोड़ना चाहते है जो टीम को संकट से निकालने में ब्रह्मास्त्र साबित हो.


