4.7 C
Munich

5 क्रिकेटर जिसने धोखा खाने के बाद दोबारा की शादी, ओपनर से लेकर विकेटकीपर तक लिस्ट में शामिल

Must read


Last Updated:

5 Indian cricketers who got married twice : शादी का रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. यह दो प्यार करने वाले इंसानों के बीच सबसे बड़ा सामाजिक बंधन है. कई बार रिश्ते बिगड़ने के बाद शादियां टूट जाती हैं, जिसका नतीजा तलाक के रूप में सामने आता है. क्रिकेट में भी ऐसा कई बार हो चुका है. कुछ लोग शादी टूटने के बाद अकेले रहना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग नई मोहब्बत पाकर अपनी जिंदगी में नया साथ शुरू करते हैं.

शादी का रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. यह दो प्यार करने वाले इंसानों के बीच सबसे बड़ा सामाजिक बंधन है. कई बार रिश्ते बिगड़ने के बाद शादियां टूट जाती हैं, जिसका नतीजा तलाक के रूप में सामने आता है. क्रिकेट में भी ऐसा कई बार हो चुका है. कुछ लोग शादी टूटने के बाद अकेले रहना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग नई मोहब्बत पाकर अपनी जिंदगी में नया साथ शुरू करते हैं.

Arun Lal

अरुण लाल: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल ने 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की. अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी रीना से आपसी सहमति से अलग होने के बाद बुलबुल से शादी की.

Yograj Singh, Yuvraj Singh's father, Yograj Singh Best Movies, Yograj Singh Untold Story, Yograj Singh pain spilled, योगराज सिंह, युवराज सिंह के पिता, योगराज सिंह की सर्वश्रेष्ठ फिल्में, योगराज सिंह की अनकही कहानी, योगराज सिंह का छलका दर्द

योगराज सिंह : युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी पहली शादी तोड़कर दोबारा नए रिश्ते में बंधने का फैसला लिया था. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पहले शबनम सिंह से शादी की थी, जो युवराज सिंह की मां भी हैं. उन्होंने दूसरी शादी सत्वीर कौर से की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vinod kambli

विनोद कांबली: कभी विनोद कांबली को भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा उभरता सितारा माना जाता था. हालांकि वे मैदान पर अपनी ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सके, लेकिन कांबली अक्सर कई विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं. कांबली ने 1998 में नोएला लुईस से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद कांबली ने फैशन डिजाइनर एंड्रिया हेविट से शादी की और उनका एक बच्चा भी है.

जवागल श्रीनाथ: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की भी दो शादियां हुई हैं. मौजूदा वक्त में आईसीसी मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे श्रीनाथ ने 1999 में ज्योत्सना से शादी की थी. ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और आपसी सहमती से दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया. इसके बाद श्रीनाथ ने 2008 में पत्रकार माधवी पत्रावली से शादी की.

dinesh Karthik-

दिनेश कार्तिक: पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी उन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने दो बार शादी की. उन्होंने 2007 में निकिता वंजारा से शादी की थी, लेकिन निकिता का साथी क्रिकेटर मुरली विजय के साथ अफेयर होने की खबरों के बाद दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद कार्तिक को दूसरी बार प्यार मिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से और दोनों ने 2015 में शादी की.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article