Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खत्म होने के बाद 10 टीमों में से 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जो संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है. ईशांत शर्मा का करियर भी अब खत्म ही माना जा रहा है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है. रविवार 24 मई को प्लेऑफ में खेलने वाली चारो टीम के नाम का फैसला हो गया. राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप 4 टीमों में जगह बनाई. कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पंजाब किंग्स की टीम बाहर हो गई. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनका करियर आगे बढ़ती नहीं दिख रहा.

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं नई नहीं हैं. आईपीएल 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है. घुटने की लगातार समस्या ने उनकी भूमिका पहले ही सीमित कर दी है. इस सीजन वो एक भी मैच नहीं खेल पाए. संजू सैमसन को टीम में उनके बैकअप के तौर पर लाया गया है.

सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए अब भी अहम हैं. 37 साल की उम्र में उनके लिए ज्यादा खेलना आसान नहीं होने वाला. जब आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी को संन्यास लेकर मेंटोर बनने पर मजबूर होना पड़ा तो नरेन के साथ भी ऐसा हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर समर्थन मिलने के बावजूद अजिंक्य रहाणे के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं. 37 साल की उम्र में अगर उनका सीजन खराब रहा तो केकेआर उन्हें रिलीज कर सकती है. जिससे दूसरी टीम में जगह पाना मुश्किल हो जाएगा.

इशांत शर्मा पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने सात मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए. बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आईपीएल 2026 उनके करियर का फैसला कर सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उनका प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा. स्टोइनिस अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. पंजाब किंग्स के आईपीएल से बाहर होने के बाद अब मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को लेकर फैसला ले सकती है.


