5.3 C
Munich

6 साल का बच्चा भी… मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर पूछे गए सवाल पर हुआ बवाल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Must read


होमखेलक्रिकेट

6 साल का बच्चा भी… मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर पूछे गए सवाल पर हुआ बवाल

Last Updated:

भारत की स्टार शूटर ओलंपिक मेडल विजेता मनू भाकर को वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछे गए सवाल ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हुआ है. हर तरफ यही बात हो रही है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया. मनु ने कहा कि अगर किसी को अच्छी ट्रेनिंग मिलती है और सही गाइड करने वाला मिले तो उम्र कम हो या ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी पर ओलंपिक मेडल विजेता शूटर मनु भाकर ने दिया रिएक्शन

नई दिल्ली. भारत की पहली महिला शूटर जिसने ओलंपिक में पदक जीता और देश का नाम रोशन किया. मनु भाकर से सोमवार को 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बारे में सवाल पूछा गया. इस सवाल ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है. दिल्ली में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनु ने सूर्यवंशी के बारे में बात की. क्रिकेट के मैदान पर तबाही मचा रहे इस युवा की उन्होंने तारीफ की.

ओलंपिक चैंपियन मनू भाकर ने कहा, “मैं कहूंगी कि अगर मेंटरशिप अच्छी है, उसके आसपास का माहौल अच्छा है और लोग अच्छे हैं, तो उम्र सिर्फ एक नंबर है. टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती. बड़ी उपलब्धियां 60 साल में भी होती हैं और 6 साल में भी. अगर उसके आसपास के लोग उसे सही तरीके से गाइड करें और मेंटर करें, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह अगला बड़ा सितारा बनेगा.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article