Last Updated:
Why SRK Grey Hair in ‘King’: शाहरुख खान अब 61 की उम्र में कूल हीरो बनना चाहते हैं और इसकी झलक फिल्म ‘किंग’ में भी देखने को मिलेगी. फिल्म में सफेद बालों वाले अपने नए लुक को लेकर एक्टर ने दिलचस्प वजह बताई है. उन्होंने एक पुराना किस्सा भी सुनाया, जब हीरोइन को रोमांटिक डायलॉग बोलते-बोलते उन्हें अचानक अपनी उम्र का एहसास हो गया.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनका लुक बाकी फिल्मों से काफी अलग है. शाहरुख इसमें सफेद बालों के साथ नजर आएंगे. अब एक्टर ने बताया है कि आखिर उन्होंने अपनी उम्र के हिसाब से रोल करने का फैसला क्यों लिया. मुंबई में करण जौहर के साथ एक Meta इवेंट में पहुंचे शाहरुख ने कहा कि वह अब 61 साल के हीरो के तौर पर पर्दे पर दिखना चाहते हैं. उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. (फोटो साभार-IMDB)
शाहरुख खान ने बताया कि वह हमेशा से हीरो बनना चाहते थे. जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उन्हें लगता था कि वह दिखने में बहुत अच्छे नहीं हैं. ऐसे में जब उन्हें फिल्मों में हीरो बनने का मौका मिला, तो उन्होंने इसे बहुत खास माना. शाहरुख के मुताबिक, वह इस मौके को हमेशा दिल से संभालकर रखते हैं. यही वजह है कि वह आज भी हीरो बनना चाहते हैं, लेकिन अब अपने अंदाज में. (फोटो साभार- insta@iamsrk)
शाहरुख ने बताया कि वह एक ऐसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसका नाम वह नहीं बताना चाहते. उस फिल्म में वह अपनी हीरोइन के सामने खड़े होकर रोमांटिक डायलॉग बोल रहे थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह कह रहे थे, ‘मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. तुम्हारी आंखों में खो जाना चाहता हूं. जब तुम्हें देखता हूं तो लगता है पूरी दुनिया देख ली.’ लेकिन इसके बाद उन्हें कुछ ऐसा बोलना पड़ा, जिससे पूरा माहौल बदल गया. (फोटो साभार- insta@iamsrk)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शाहरुख ने आगे बताया कि रोमांटिक डायलॉग के बाद उन्हें अचानक यह भी कहना पड़ा, ‘और एक बात, उम्मीद है कि तुमने कल के लिए अपना मैथ्स होमवर्क पूरा कर लिया होगा बेटा.’ यह कहते हुए एक्टर ने समझाया कि उनके और फिल्म की हीरोइन की उम्र के बीच काफी अंतर था. ऐसे में उन्हें लगा कि अब उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से रोल करने चाहिए. उन्होंने कहा कि वह 61 साल के हैं और इसी उम्र के हिसाब से एक कूल हीरो बनना चाहते हैं.(फोटो साभार-IMDB)
शाहरुख ने बताया कि ‘किंग’ में सफेद बालों वाला लुक अपनाने के पीछे भी यही सोच थी. वह चाहते थे कि अब लड़कियां उन्हें एक अलग नजरिए से देखें. उनके मुताबिक, वह चाहते हैं कि उनका हर डायलॉग और हर सीन उनकी उम्र के हिसाब से सही लगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी सुहाना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वह चाहते हैं कि फिल्म देखने वाली लड़कियों को लगे कि उनके पिता भी ऐसे ही कूल होने चाहिए. शाहरुख ने साफ कहा कि वह 60 की उम्र में हीरो बनना चाहते हैं और अपनी असली उम्र के हिसाब से किरदार निभाना चाहते हैं. (फोटो साभार-IMDB)
फिल्म ‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. उन्होंने सुजॉय घोष, सुरेश नायर और सागर पांड्या के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट लिखी है. इस फिल्म से शाहरुख की बेटी सुहाना खान थिएटर में डेब्यू करने जा रही हैं. इससे पहले वह ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आई थीं. अब बड़े पर्दे पर पिता और बेटी को एक साथ देखना फैंस के लिए खास होने वाला है. (फोटो साभार-IMDB)
‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी नजर आएंगे. फिल्म में करीना कपूर भी एक गाने ‘डैडी कूल’ में दिखाई देंगी. यह गाना शुक्रवार को रिलीज किया गया है. फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी उत्साह है.(फोटो साभार-IMDB)
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शाहरुख खान और सुहाना खान की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी. वहीं, शाहरुख का सफेद बालों वाला लुक भी फिल्म को लेकर चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है. अब देखना होगा कि 61 साल के हीरो के रूप में शाहरुख का यह नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है.(फोटो साभार-IMDB)
