12.9 C
Munich

6,4,6,4… भारत के ‘दुश्मन’ की अभिषेक ने उड़ाई धज्जियां, लाइन-लेंथ भूला अय्यर का मैच विनर

Must read


होमखेलक्रिकेट

भारत के ‘दुश्मन’ की अभिषेक ने उड़ाई धज्जियां, लाइन-लेंथ भूला अय्यर का मैच विनर

Last Updated:

Abhishek Sharma Batting: पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मार्को यानसेन की धज्जियां उड़ा दीं. यानसेन के ओवर में अभिषेक ने चौके-छक्कों से 20 रन कूट डाले. हालांकि, अभिषेक की तूफानी पारी 35 रन से आगे नहीं बढ़ सकी. उन्हें लॉकी फर्ग्युसन ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया. अभिषेक ने 13 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों के साथ लगभग 270 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

Zoom

अभिषेक शर्मा ने मार्को यानसेन के ओवर में कूटे 20 रन.

नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने एक बार फिर गेंदबाजों की धुनाई करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. पंजाब किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 49वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 250 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. अभिषेक ने 13 गेंदों में 35 रन की तूफानी पारी खेलकर पंजाब किंग्स के खेमे में खलबली मचा दी. भले ही वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीकी पेसर मार्को यानसेन की धज्जियां उड़ा दीं. अभिषेक ने यानसेन के ओवर में चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए 20 रन बटोरे.

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक और हेड. पारी के पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह की दूसरी गेंद पर अभिषेक ने एक बड़ा छक्का लगाकर टीम का और अपना खाता खोला. इस ओवर से 11 रन आए. श्रेयस अय्यर ने दूसरे ओवर की जिम्मेदारी मार्को यानसेन को सौंपी, जिनकी गेंदों पर अभिषेक टूट कर पड़े. पहली गेंद पर हेड ने सिंगल और स्ट्राइक अभिषेक को दे दी. अभिषेक ने यानसेन की पहली ही गेंद का सामना करते हुए गगनचुंबी सिक्स जड़ दिया. अगली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और फिर एक और छक्का उड़ाया. 5वीं गेंद डॉट जरूर रही, लेकिन अभिषेक ने ओवर चौके के साथ खत्म किया. इस तरह ओवर में 21 रन आए, जिसमें 20 अभिषेक ने बनाए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article