12.9 C
Munich

7 बार की नाकामी लाई यहां…बलिया का ऐसा जूस वाला, जिसके ठेले पर शुगर और दिल के मरीजों का मजमा

Must read


Last Updated:

Ballia News : बलिया के राजप्रकाश टमाटर, करेला, लौकी, गाजर, चुकंदर और साग से अनोखा जूस बनाकर अब जिले में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. सुबह-शाम यहां जूस पीने वालों की भीड़ देखते ही बनती है. लोकल 18 से राजप्रकाश कहते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन किया, पांच बार सीआरपीएफ, दो बार आइटीबीपी भी निकाल चुके हैं, लेकिन हर बार फाइनल मेरिट में नहीं आ पाए. जब लगा कि नहीं हो पाएगा, तो उन्होंने खुद का काम करने का फैसला किया. अनके यहां लौकी, आंवला, हरा धनिया, हरा पुदीना और कच्ची हल्दी मिलाकर अनूठा जूस मिलता है. आप सोच रहे होंगे कि यह पीने में कड़वा लगता होगा, तो यह गलत है.

बलिया. एक ऐसा शख्स जिसने पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए पुरजोर मेहनत की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. हार न मानते हुए खुद का एक अनोखा स्टार्टअप शुरू किया, जो लोगों की पसंद बन गया है. बलिया के राजप्रकाश टमाटर, करेला, लौकी, गाजर, चुकंदर और साग से अनोखा जूस बनाकर अब जिले में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. सुबह-शाम यहां जूस पीने वालों की भीड़ देखते ही बनती है. इस एक छोटी सी दुकान से वह अपनी बेटी को यूपीएससी की तैयारी और बेटे को क्रिकेटर बनाने में जुटे हैं.

कहां से आया आइडिया

लोकल 18 से गड़हा मोहल्ला निवासी जूस दुकानदार राजप्रकाश कहते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन किया है, पांच बार सीआरपीएफ, दो बार आइटीबीपी भी निकाल चुके हैं, लेकिन हर बार फाइनल मेरिट में नहीं हो पाया है. हर बार दो-चार नंबर से नौकरी से बाहर हो जाते थे. जब लगा कि नहीं हो पाएगा, तो उन्होंने खुद का व्यवसाय खोल दिया. आज वह जूस की दुकान चलाते हैं. उन्होंने देखा कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण उन्होंने अलग तरह का जूस बनाने का काम शुरू किया. हार्ट और शुगर रोगियों के लिए स्पेशल जूस बनाने का काम शुरू किया. कड़वे जूस भी यहां स्वादिष्ट बन जाते हैं.

यहां एक खास जूस बनाया जाता है, जिसमें लौकी, आंवला, हरा धनिया, हरा पुदीना और कच्चे हल्दी का रस होता है. आप सोच रहे होंगे कि यह पीने में सही नहीं लगता होगा, तो यह गलत है. यह बहुत स्वादिष्ट है. यहां सब्जियों के भी जूस मिलते हैं. लौकी, गाजर, चुकंदर, खीरा करेला, टमाटर, मौसम्मी और अनानास के जूस बनाए जाते हैं, जिसे पीने के लिए हर समय भीड़ लगी रहती हैं. यहां खीरा, टमाटर और करेला का जूस भी चर्चा में रहता है. यह जूस डायबिटीज और हार्ड ब्लॉकेज में बेहद फायदेमंद है.

पूरे घर का खर्च इसी से

राजप्रकाश का जूस खूब बिकता है. इसी ठेला से वह अपनी बेटी को यूपीएससी की तैयारी करा हैं और लड़का क्रिकेटर बनने में लगा है. पूरे घर का खर्च इसी जूस ठेले से चलता है. यह दुकान जनपद बलिया के शहर में आर्य समाज रोड श्री राम जानकी मंदिर के ठीक सामने हैं. 80 साल के बुजुर्ग सुजीत प्रसाद वर्मा कहते हैं कि वह खून की कमी और कमजोरी से परेशान थे, लेकिन जबसे यहां का मिक्सर जूस पी रहे हैं, तबसे एकदम फिट है. बैंक कर्मचारी भानु प्रकाश वर्मा ने बताया कि वह प्रतिदिन लौकी का जूस पीने आते हैं और अपने सर के लिए भी ले जाते हैं. उनके सर को शुगर है, जो इससे कंट्रोल रहता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article