Last Updated:
Hardoi Encounter News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बच्चे का अपहरण करने के बाद उसके साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपित मेहनूर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. आरोपित के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था.
बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाले मेहनूर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया.
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 7 वर्षीय बालक की कुकर्म के बाद हत्या के मामले के आरोपित मेहनूर उर्फ शहनूर को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी पर 50 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित था. हालांकि इस एनकाउंटर में हरदोई के एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए. मौके से 32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, एक बाइक और कारतूस बरामद किया गया. मेहनूर उर्फ शहनूर के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 11 मुकदमे दर्ज थे. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने बच्चे के परिजनों को फिरौती की कॉल की थी. वारदात को अपहरण का रूप देने की कोशिश की थी. जबकि घटना के दिन ही दुष्कर्म के बाद कर दी थी बच्चे की हत्या. हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया था. देर रात हरदोई के मल्लावा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़. मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला था शहनूर.
गांव के खेत में मिली थी बच्चे की लाश
जिले के मल्लावां गांव में बीते एक मई को उर्स का मेला देखने निकले मासूम का शव मंगलवार देर शाम बाद गांव से एक किलोमीटर दूर मक्के के खेत में मिट्टी में गड़ा मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुष्कर्म के बाद बालक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी. खास बात यह है कि दो मई को बच्चे के पिता से आठ लाख रुपये और मोबाइल की फिरौती मांगी गई थी.
उर्स मेले से लापता हुआ था मासूम
हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव में सात वर्षीय मासूम का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. बच्चा 1 मई की शाम गांव में लगे उर्स मेले से लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद अगले दिन पुलिस को सूचना दी, जिस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि फील्ड यूनिट ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
8 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती
परिजनों के अनुसार, 3 मई को अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता को फोन कर कानपुर बुलाया और बच्चे को सकुशल छोड़ने के बदले 8 लाख रुपये की फिरौती मांगी. इसी दौरान आरोपियों ने ऑनलाइन 100 रुपये भी ट्रांसफर करवाए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कथित तौर पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. गांव के पास मक्के के खेत में खुदे गड्ढे से मासूम का शव बरामद किया गया. शव के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं. आशंका है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खेत में दफना दिया गया था. शव मिलने की सूचना से गांव में आक्रोश फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


