11 C
Munich

‘अनफिट’ हार्दिक ने किया मुंबई में 3 घंटे अभ्यास, फिर भी नहीं खेल रहे मैच, क्या बंध चुका है पांड्या का MI से बोरिया बिस्तर?

Must read


होमखेलक्रिकेट

‘अनफिट’ हार्दिक ने किया मुंबई में 3 घंटे अभ्यास, फिर भी नहीं खेल रहे मैच

Last Updated:

हार्दिक को पिछले दो मैचों से ‘बैक स्पैज्म’ (कमर में दर्द) के कारण बाहर बताया गया, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें नजरअंदाज कर रहा है, भले ही आधिकारिक तौर पर इसे चोट का मामला बताया जा रहा हो

Zoom

अनफिट हार्दिक पांड्या कैसे कर रहे हैं 3 घंटे का कड़ा अभ्यास, क्या बंध चुका है MI से उनका बोरिया-बिस्तर!

नई दिल्ली.आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बीच मुंबई इंडियंस के कैंप में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर विवादों के केंद्र में नजर आ रहे हैं. पांच बार की चैंपियन टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और इस सीजन में पांड्या की कप्तानी में खेले गए 9 मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ा है.

हालांकि हार्दिक को पिछले दो मैचों से ‘बैक स्पैज्म’ (कमर में दर्द) के कारण बाहर बताया गया, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें नजरअंदाज कर रहा है, भले ही आधिकारिक तौर पर इसे चोट का मामला बताया जा रहा हो

3 घंटे की ट्रेनिंग के बावजूद टीम से बाहर!

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हार्दिक पांड्या मैच से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाते दिखे फिर उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कड़ी मेहनत की. मुंबई के रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में करीब 3 घंटे की ट्रेनिंग के बावजूद वे टीम के साथ धर्मशाला के लिए रवाना नहीं हुए. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक के पीबीकेएस के खिलाफ मैच में खेलने की संभावना बेहद कम है क्योंकि उन्होंने टीम के साथ यात्रा नहीं की. टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनकी फिटनेस का आंकलन कर रहा है.

कप्तानी का फैसला पहले से ही विवादित

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को 2024 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर मुंबई इंडियंस में लाया गया था और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया. यह फैसला फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया था. आंकड़ो पर नजर डाले तो उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा. 2024: टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही, 2025: प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन फाइनल नहीं खेल सकी. 2026: 11 में 8 हार के साथ पहले ही बाहर
इस समय मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है और उसके पास सिर्फ 6 अंक हैं.

हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनक

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है: हार्दिक ने 8 मैचों में 20.85 की औसत से कुल 146 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 136.44 का रहा. गेंदबाजी में भी उनको सिर्फ 4 विकेट मिले और इकॉनमी रहा 11.90 का. इन आंकड़ों से साफ है कि न तो बल्ले से और न ही गेंद से हार्दिक प्रभाव डाल पाए हैं.

ड्रेसिंग रूम में मतभेद की आहट?

पहले खबरें आई थीं कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक को कप्तानी से हटाने की जल्दी में नहीं है और अन्य खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में माहौल ठीक नहीं है और यही कारण हार्दिक की लगातार गैरमौजूदगी का बड़ा कारण हो सकता है. मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 एक निराशाजनक सीजन रहा है, और हार्दिक पांड्या की कप्तानी व फिटनेस दोनों सवालों के घेरे में हैं अब देखना होगा कि टीम आगे क्या बड़ा फैसला लेती है.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article