Last Updated:
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना के साथ गश्त पर निकले दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) अचानक लापता हो गए हैं. दोनों जवान धेरना पोस्ट की तरफ जा रहे थे, तभी उनके फोन बंद हो गए. इलाके में गोलियों की आवाज भी सुनी गई है. सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
आतंकियों का नया टारगेट या कोई और साजिश? किश्तवाड़ में लापता पुलिसकर्मियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन लॉन्च. (PTI Photo)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बढ़ती कायराना हरकतों के बीच किश्तवाड़ जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. जिले के दुर्गम और घने जंगलों वाले डच्चन-मरवाह इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) अचानक लापता हो गए हैं. इस खबर के बाद पूरे पुलिस महकमे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. लापता हुए दोनों जवानों की पहचान 40 वर्षीय रशपाल कुमार और 54 वर्षीय बाबी चंद के रूप में हुई है. दोनों की तलाश के लिए पुलिस और सेना ने मिलकर एक बड़े स्तर का संयुक्त सर्च ऑपरेशन (तलाशी अभियान) शुरू कर दिया है.
सेना के साथ धेरना पोस्ट जाते वक्त कैसे गायब हुए जवान?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस के ये दोनों एसपीओ भारतीय सेना के जवानों के साथ इलाके में नियमित गश्त पर निकले थे. उनका दस्ता डच्चन-मरवाह के दुर्गम रास्तों से होते हुए धेरना पोस्ट की ओर जा रहा था. इसी सफर के दौरान अचानक दोनों एसपीओ अपने दस्ते से अलग हो गए और उनके लापता होने की सूचना सामने आई. सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि दिन के समय इसी इलाके में कुछ गोलियां चलने की आवाजें भी सुनाई दी थीं, जिससे किसी अनहोनी या आतंकी साजिश का अंदेशा बढ़ गया है.
पहले फोन चालू थे, फिर अचानक बंद क्यों हो गए?
सूत्रों के मुताबिक, जब दोनों जवान लापता हुए, तो शुरुआत में उनके मोबाइल फोन चालू थे. पुलिस की टीम उनके फोन की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी. लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन रहस्यमय तरीके से बंद हो गए. इससे उनका संपर्क पूरी तरह कट गया. इसके तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस को आगे की जानकारी और उनके सुराग का इंतजार है.
कुलगाम हमले के बाद सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
