Last Updated:
Kolkata Knight Riders IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है. इस सीजन में टीम अबतक कुल चार मैच खेल चुकी है और उसमें से एक में भी जीत नहीं मिली है, लेकिन इस टीम के पास ही आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.
इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी
नई दिल्ली: अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बहुत ही खराब शुरुआत हुई है. इस सीजन में केकेआर की टीम चार मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे एक भी जीत नहीं मिली है. इस सीजन टीम का एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, जिसकी वजह से उसे एक पॉइंट जरूर मिला है, लेकिन ये जानकार हैरानी होगी कि जिस केकेआर की टीम का आईपीएल 2026 में खाता नहीं खुल रहा है उसी टीम के नाम लीग में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.
दरअसल, केकेआर ने ये रिकॉर्ड आईपीएल 2014-15 में बनाया था. गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने आईपीएल 2014 में अपने आखिर के 9 मैचों में जीत हासिल की थी. इसके बाद आईपीएल 2015 में भी उनसे ने जीत से शुरुआत की, जिससे इस लीग में केकेआर के नाम लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ. इस मामले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 8-8 मैच के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज है.
तीन बार केकेआर ने जीता है आईपीएल खिताब
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में केकेआर की टीम तीसरी सबसे सफल टीम में से है. केकेआर ने आईपीएल में तीन बार खिताबी जीत हासिल की है. इसमें से दो बार टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में ट्रॉफी उठाया है, जबकि तीसरी बार टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीत मिली. अय्यर ने साल 2024 आईपीएल में केकेआर को चैंपियन बनाने का काम किया था.
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा
आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद केकेआर के लिए प्ले ऑफ में जगह बनाने में काफी मुश्किल हो सकती है. क्योंकि अब टीम को अपने बचे हुए सभी लीग मैच में जीत हासिल करनी होगी, जैसा कि उसने साल 2014 में किया था. हालांकि, इस बार टीम के साथ समस्या ये है कि चोट के कारण उसके कई प्रमुख गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसके कारण कमजोर गेंदबाजी उसके लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


