13.3 C
Munich

अब अयोध्या में नहीं मिटेगा इतिहास, दुर्लभ पांडुलिपियों की होगी खास सुरक्षा, वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित होंगी धरोहरें

Must read


Last Updated:

Ayodhya Latest News: अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि इसका एक ही उद्देश्य है कि हम अपने पुरावशेषों और धरोहरों का उचित संरक्षण करें और आने वाली संतति को उसे कालजयी रूप में सौंप सकें.

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में अब प्राचीन पांडुलिपियों और पुरावशेषों के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बीच हुए समझौते के तहत संग्रहालय परिसर में संरक्षण लैब की शुरुआत की गई है. इस पहल का उद्देश्य है देश की सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखकर आने वाली पीढ़ियों तक कालजयी स्वरूप में पहुंचाना है.सदियों पुरानी पांडुलिपिया ऐतिहासिक पुरावशेष और अब उनके संरक्षण की आधुनिक पहल अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में अब उपलब्ध रहेगा.

अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि इसका एक ही उद्देश्य है कि हम अपने पुरावशेषों और धरोहरों का उचित संरक्षण करें और आने वाली संतति को उसे कालजयी रूप में सौंप सकें. IGNCA के सहयोग से अब संग्रहालय में मौजूद पांडुलिपियों और अन्य पुरावशेषों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जाएगा.संग्रहालय में स्थापित की जा रही इस नई लैब में हर वस्तु की स्थिति का परीक्षण किया जाएगा.जो वस्तुएं सुरक्षित अवस्था में होंगी उन्हें साफ-सफाई के बाद प्रदर्शनी में रखा जाएगा, जबकि क्षतिग्रस्त वस्तुओं का संरक्षण विशेषज्ञ तकनीकों और न्यूनतम रासायनिक प्रयोग के साथ किया जाएगा.

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, संस्कृति मंत्रालय की सदस्य वसुधा पाण्डेय ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि हर ऑब्जेक्ट को उसके मूल स्वरूप में सुरक्षित रखा जाए.जिन वस्तुओं को संरक्षण की आवश्यकता होगी.उन्हें वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक उपकरणों की मदद से संरक्षित किया जाएगा ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें और प्रदर्शन के योग्य बन सकें.विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल न केवल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में मददगार साबित होगी.बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय इतिहास और राम कथा से जुड़ी दुर्लभ धरोहरों से भी रूबरू कराएगी.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article