13.3 C
Munich

IPL के डगआउट में मालिकों की नो एंट्री, लिखित में परमीशन के बाद ही कमरे में आएंगे मेहमान, परेशान BCCI ने खोला राज

Must read


नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के दौरान सामने आई कई विवादित घटनाओं के बाद (BCCI) ने फ्रेंचाइज़ियों और खिलाड़ियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड का कहना है कि कुछ घटनाओं ने उन्हें असहज कर दिया, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा. इन एडवाइजरी में ‘हनी-ट्रैप’ और ‘टार्गेटेड कॉम्प्रोमाइज’ जैसे खतरों को लेकर चेतावनी दी गई है साथ ही, टीम मालिकों के व्यवहार, वेपिंग (धूम्रपान) और Players and Match Officials Area (PMOA) प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई गई है.

आईपीएल 2026 में कई ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी. इनमें रियान पराग और यजुवेंद्र चहल का कैमरे पर वेपिंग करते हुए दिखना, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर द्वारा डगआउट में फोन का इस्तेमाल करना जैसी घटनाएं शामिल हैं. इन घटनाओं के बाद बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए नियमों को और कड़ा करने का फैसला लिया.

BCCI ने क्यों लागू किए सख्त नियम?

BCCI के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड फ्रेंचाइज़ियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है ताकि भविष्य में कोई भी अनुशासनहीनता न हो. हम इस सीजन में गाइडलाइंस जारी करने के लिए मजबूर हुए हैं. कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने बोर्ड को असहज किया इस IPL में काफी अनुशासनहीनता देखने को मिली है,” सूत्र ने कहा. IPL की एंटी करप्शन युनिट (ACSU) ने भी टूर्नामेंट के दौरान कई अनियमितताओं की ओर इशारा किया, जैसे बिना अनुमति के लोगों का टीम होटल में प्रवेश, डगआउट और प्रतिबंधित क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी.

होटल और खिलाड़ियों से जुड़े नए नियम

BCCI द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के तहत खिलाड़ियों की सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता दी गई है. मुख्य नियमों में बिना लिखित अनुमति किसी भी विजिटर को खिलाड़ी या स्टाफ के कमरे में प्रवेश नहीं मिलेगा. मेहमानों से मुलाकात केवल होटल के पब्लिक एरिया में ही होगी, टीम होटल से बाहर जाने पर SLO/TIO को सूचना देना अनिवार्य होगा, सभी को हर समय अपना एक्रेडिटेशन कार्ड दिखाना होगा, टीम मालिक मैच के दौरान खिलाड़ियों से संपर्क नहीं कर सकेंगे.

टीम मालिकों और PMOA नियमों पर सख्ती

BCCI ने खासतौर पर फ्रेंचाइज़ी मालिकों और अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे मैच के दौरान PMOA नियमों का उल्लंघन न करें.अब मालिक डगआउट में प्रवेश नहीं कर सकते, खिलाड़ियों को गले नहीं लगा सकते, मैच के दौरान टीम स्टाफ से बातचीत नहीं कर सकते.

नियम तोड़ने पर क्या होगी सजा?

नई एडवाइजरी के तहत उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

SOP का उल्लंघन शो-कॉज नोटिस

सुरक्षा नियम तोड़ने पर → आर्थिक जुर्माना

PMOA नियम उल्लंघन → सस्पेंशन या अयोग्यता

प्रतिबंधित गतिविधियां → कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मामला सौंपा जाएगा

बार-बार गलती → IPL से बैन

IPL 2026 में बढ़ती अनुशासनहीनता और विवादों के चलते BCCI ने सख्त रुख अपनाया है. नए नियमों का उद्देश्य खिलाड़ियों की सुरक्षा, मैच की निष्पक्षता और लीग की साख को बनाए रखना है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article