13.4 C
Munich

15 साल का वह ‘तूफान’… जिसे एबी डिविलियर्स ने दी वॉर्निंग, बोले- आगे का रास्ता कांटों भरा

Must read


होमखेलक्रिकेट

15 साल का वह ‘तूफान’, जिसे डिविलियर्स ने दी वॉर्निंग, बोले- आगे का रास्ता कठिन

Last Updated:

ab de Villiers statement Vaibhav suryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी ‘फियरलेस’ बल्लेबाजी और 236.55 के स्ट्राइक रेट से तहलका मचा दिया है. बुमराह और हेज़लवुड जैसे दिग्गजों को घुटनों पर लाने वाले इस युवा सनसनी को ‘मिस्टर 360’ एबी डिविलियर्स ने बड़ी सलाह दी है. डिविलियर्स के अनुसार, जहां टी20 में वैभव का करियर शानदार दिख रहा है, वहीं टेस्ट क्रिकेट उनके लिए एक ‘पथरीली राह’ साबित होगी. क्या बिहार का यह वंडर किड सफेद गेंद के दबदबे को रेड बॉल क्रिकेट में भी दोहरा पाएगा?

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को डीविलियर्स ने चेताया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के क्षितिज पर समय-समय पर ऐसे सितारे चमकते हैं जो उम्र के सभी पैमानों को झुठला देते हैं. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से मौजूदा आईपीएल सीजन में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं, उसने क्रिकेट जगत को अचंभे में डाल दिया है. जहां एक तरफ उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है, वहीं दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इस युवा खिलाड़ी के भविष्य को लेकर एक गहरी और व्यावहारिक राय साझा की है.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस आईपीएल सीजन में अपनी ‘फियरलेस’ (निडर) बल्लेबाजी से नया मानक स्थापित किया है. उनके आंकड़े किसी वीडियो गेम की तरह नजर आते हैं. 11 पारियों में वैभव ने 440 रन बनाए हैं जहां उनका औसत 40 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 236.55 की रही है. इस दौरान वैभव ने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वैभव ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई. उनकी इसी आक्रामक शैली के कारण उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में ‘फास्ट-ट्रैक’ करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

वैभव सूर्यवंशी को डीविलियर्स ने चेताया.

डिविलियर्स की वैभव सूर्यवंशी को सलाह
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ में बात करते हुए, एबी डिविलियर्स ने वैभव की प्रतिभा को ‘अविश्वसनीय’ बताया, लेकिन साथ ही एक चेतावनी भी दी. डिविलियर्स का मानना है कि यदि वैभव केवल टी20 स्पेशलिस्ट के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाते हैं, तो उनका करियर बहुत लंबा और सफल हो सकता है. लेकिन, यदि वह क्रिकेट के शुद्धतम रूप टेस्ट क्रिकेट की ओर रुख करते हैं, तो उन्हें एक बिल्कुल अलग चुनौती का सामना करना होगा. टेस्ट क्रिकेट में उसे अभी नहीं पता कि उसके सामने क्या आने वाला है. जब तक कोई अच्छा मैनेजर उसे केवल T20 पर ध्यान देने को न कहे, तब तक उसके लिए चीजें काफी बदलेंगी. अगर वह टेस्ट और वनडे खेलता है, तो वह मानसिक और शारीरिक रूप से अपने खेल के एक अलग पहलू को खोज पाएगा. यह एक ‘रॉकी रोड’ (पथरीली राह) होगी, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले.’

सफेद गेंद के ‘सुल्तान’
वैभव का दबदबा सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है. अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने जो किया, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों में 439 (औसत 62.71, स्ट्राइक रेट 169.49) रन बनाए . उन्होंने टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़े, जिसने डेवाल्ड ब्रेविस (18 छक्के) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. 28 टी20 मैचों में उनके नाम 1,105 रन हैं (स्ट्राइक रेट 215.39) और लिस्ट-ए क्रिकेट में 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन.

वैभव को कहां है सुधार की गुंजाइश
जहां वैभव सफेद गेंद से आग उगल रहे हैं, वहीं लाल गेंद (प्रथम श्रेणी क्रिकेट) के साथ उनका रिश्ता अभी तक उतना गहरा नहीं रहा है. 8 मैचों की 12 पारियों में उनका औसत केवल 17.25 रहा है, जिसमें उन्होंने मात्र 207 रन बनाए हैं. यही वह बिंदु है जहां डिविलियर्स की बात सही साबित होती है. टेस्ट क्रिकेट में तकनीक, धैर्य और पिच पर टिकने की क्षमता की परीक्षा होती है, जो वैभव के स्वाभाविक ‘अटैकिंग’ खेल से विपरीत है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article