9.5 C
Munich

गाजीपुर के राजा राम का खीरा सूजी चीला I street food of ghazipur

Must read


Last Updated:

Kheera Suji Cheela: गाजीपुर में राजा राम द्वारा बनाया जाने वाला खीरा सूजी चीला इन दिनों लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. स्वाद और सेहत से भरपूर यह खास नाश्ता गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सूजी, दही, खीरा और ताजी सब्जियों से तैयार होने वाला यह चीला कम तेल में बनता है, जिससे यह हल्का, हाई फाइबर और लो-कैलोरी फूड बन जाता है. खीरे की ठंडक, दही के प्रोबायोटिक्स और सूजी की ऊर्जा इसे हेल्दी और टेस्टी दोनों बनाते हैं, यही वजह है कि लोग इसे चटनी, दाल और सब्जी के साथ बड़े चाव से खा रहे हैं.

गाजीपुर. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो जल्दी बन जाए, पेट भी भर दे और शरीर को भारी भी महसूस न कराए. ऐसे में गाजीपुर के राजा राम का बनाया जाने वाला खीरा सूजी चीला लोगों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है. खासकर गर्मियों में यह डिश स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल मानी जा रही है. राजा राम बताते हैं कि वह साल 2014 से सूजी का चीला बना रहे हैं, उनके अनुसार सबसे पहले सूजी में थोड़ा दही और पानी मिलाकर उसे भिगो दिया जाता है ताकि वह अच्छे से फूल जाए. इसके बाद उसमें हल्दी, कद्दूकस किया हुआ खीरा, प्याज, हरी मिर्च, धनिया और दूसरी सब्जियां मिलाई जाती हैं. वह कहते हैं कि बैटर को करीब 10 मिनट छोड़ देना चाहिए ताकि सूजी अच्छे से घुल जाए और स्वाद बेहतर आए. राजा राम बताते हैं, जब बैटर तैयार हो जाए तो उसे हल्के तेल लगे तवे पर डाल दीजिए. फिर 5 से 10 मिनट तक आराम से पकने दीजिए, तुरंत पलटेंगे तो चीला टूट जाएगा, थोड़ा समय बाद वह खुद टाइट हो जाता है और फिर आसानी से पलट जाता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article