UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. बीते एक-दो दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज आंधी चलने के साथ-साथ बारिश भी जमकर हुई है. चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को कुछ दिनों से मौसम के बदलने से बड़ी राहत मिली है. हालांकि इस आंधी-तूफान के कारण बीते 24 घंटे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई. यही वजह है कि आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी करने के बाद मौसम विभाग ने आसमानी बिजली और तेज हवाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. आईएमडी ने 14 मई को लेकर देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मैनपुरी, एटा, बुलंदशहर, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुलेनगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कांसीरामनगर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, कानपुर देहात, गोंडा, श्रावस्ती में गर्जन, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…


