9.5 C
Munich

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे खतरनाक बॉलर अचानक लौटा घर

Must read


Last Updated:

Jamie Overton injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के सबसे मेन बॉलर जेमी ओवरटन चोटिल होकर वापस अपने घर लौट गए हैं. सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. हालांकि, टूर्नामेंट से उनके बाहर होने का ऐलान नहीं किया गया है. ओवरटन आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे थे.

Zoom

जेमी ओवरटन चोट के कारण लौटे घर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम नहीं होने का नाम नहीं रही है. इस सीजन में टीम खिलाड़ियों के चोट से परेशान रही है. आईपीएल 2026 में सीएसके के चोटिल खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट हो गई है, जिसमें एक नया नाम और जुड़ गया है. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगाए सीसएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण वापस घर लौट गए हैं. फ्रेंचाइजी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की पुष्टि की. यह खबर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके अगले मैच से ठीक दो दिन पहले आई है.

फ्रेंचाइजी ने बताया कि ओवरटन आगे की जांच और इलाज के लिए यूके वापस जा रहे हैं, हालांकि उन्हें अभी आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर नहीं किया गया है. ओवरटन ने लखनऊ के खिलाफ पिछले घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. उनकी गेंदबाजी की मदद से ही चेन्नई ने लखनऊ को 203 रनों पर रोका और आखिरी ओवर में मैच जीत लिया. इस सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और 158 के स्ट्राइक रेट से 136 रन भी बनाए हैं.

सीजन के शुरुआत से ही सीएसके चोट रही है परेशान

शुरुआती तीन हार के बाद चेन्नई ने वापसी तो की है, लेकिन पूरी टीम चोटों से परेशान है. टीम ने पहले ही रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के मैकनील नोरोन्हा को शामिल किया है. टीम में ओवरटन जैसा कोई दूसरा ऑलराउंडर बैकअप के तौर पर नहीं है, इसलिए अब चेन्नई को अपने विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को मौका मिल सकता है.

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने भी अभी तक इस सीजन का एक भी मैच नहीं खेला है और वह टीम के साथ लखनऊ भी नहीं गए हैं. चेन्नई फिलहाल 11 मैचों में 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article