17.8 C
Munich

Sanju Samson record for CSK: 19 साल में सीएसके के लिए जो धोनी नहीं क पाए वो संजू ने कर दिखाया, चौथे मैच में हासिल कर ली ये उपलब्धि

Must read


Last Updated:

Sanju Samson record for CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. हालांकि, सीएसके के लिए संजू की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. शुरू के तीन मैच में संजू बुरी तरह से फेल रहे थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने चौथे मैच में शतक लगाकर दमदार वापसी की है.

Zoom

संजू सैमसन ने सीएसके के लिए बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स को छोड़ पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे संजू सैमसन ने अपने चौथे ही मैच में कमाल कर दिया. हालांकि, संजू के लिए सीएसके में शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. पहले तीन मैच में संजू बुरी तरह से फेल रहे थे, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रनों की दमदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. अपनी इस पारी में संजू ने 56 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के भी लगाए.

इसके साथ ही संजू सैमसन आईपीएल के 19 सालों में सीएसके के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दिग्गज एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सीएसके के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, संजू विकेटकीपर के तौर सीएसके के लिए धोनी की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. इससे पहले धोनी ने आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी.

संजू के नाम तीन अलग-अलग टीमों में शतक

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. इसके अलावा संजू आईपीएल इतिहास में दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जो तीन अलग-अलग टीमों की तरफ से शतक लगाने का कारनामा किया है. सीएसके से पहले संजू दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी शतक लगा चुके है. इस मामले में केएल राहुल पहले बल्लेबाज बने थे. केएल राहुल ने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाने का कारनामा किया है.

पहले तीन मैच में हारी है सीएसके की टीम

आईपीएल 2026 के शुरुआत में ही सीएसके की टीम चोट से परेशान रही है. इसके कारण टीम को पहले तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा. सीएसके के लिए पहले तीन मैच में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं खेले. वहीं महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में चौथे मैच में मैदान पर नहीं उतरे हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सीएसके ने दमदार बल्लेबाजी की करते हुए वापसी करके दिखाया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article