Last Updated:
Kerala CM Name Announcement Live: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने जा रही है. राहुल गांधी ने बुधवार रात सोनिया गांधी से मुलाकात कर केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्…और पढ़ें
केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का आज ऐलान हो सकता है. (फाइल फोटो PTI)
Kerala CM Name Announcement Live: केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा सबसे बड़ा सस्पेंस अब खत्म होने वाला है. कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF ने राज्य में 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है, लेकिन चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी के भीतर लंबी माथापच्ची चलती रही. दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैठकों, लॉबिंग और बंद कमरे की चर्चाओं का दौर लगातार जारी रहा. सवाल सिर्फ इतना नहीं था कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बल्कि यह भी था कि कांग्रेस भविष्य की राजनीति किस चेहरे के हाथों में सौंपना चाहती है. राहुल गांधी लगातार इस पूरी प्रक्रिया की कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और दावेदारों के साथ कई दौर की बातचीत की. बुधवार रात राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने केरल की पूरी राजनीतिक स्थिति से उन्हें अवगत कराया. इसके बाद गुरुवार सुबह राहुल गांधी की कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात ने सियासी हलचल और तेज कर दी. अब कुछ ही घंटों में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नजरें फिलहाल इसी फैसले पर टिकी हुई हैं. कुछ ही देर में केरल के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होने वाला है.
दिल्ली में बुधवार देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा. कांग्रेस हाईकमान ने साफ कर दिया था कि फैसला हो चुका है और गुरुवार को इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. इसके लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को केरल भेजा है. उनके साथ राज्य प्रभारी दीपा दास मुंशी भी मौजूद रहेंगी. तिरुवनंतपुरम में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक केसी वेणुगोपाल को विधायकों का मजबूत समर्थन हासिल है और राहुल गांधी के करीबी होने का फायदा भी उन्हें मिल सकता है. वहीं वीडी सतीशन को उस नेता के तौर पर देखा जा रहा है जिन्होंने विपक्ष के नेता रहते हुए वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई. दूसरी तरफ रमेश चेन्निथला अनुभव और संगठन में स्वीकार्यता के आधार पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. अगले दो घंटे केरल कांग्रेस की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं.
केरल CM के नाम पर अंतिम दौर की चर्चा
केरल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले दिल्ली और तिरुवनंतपुरम दोनों जगह राजनीतिक हलचल तेज बनी हुई है. राहुल गांधी लगातार वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और पार्टी ऐसा चेहरा चुनना चाहती है जो सरकार और संगठन दोनों को मजबूती से संभाल सके. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान इस फैसले को बेहद रणनीतिक तरीके से देख रहा है, क्योंकि 10 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद सरकार की स्थिरता और जनता की उम्मीदें दोनों बड़ी चुनौती होंगी.
पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को विशेष तौर पर दिल्ली से तिरुवनंतपुरम भेजा गया है. विधायक दल की बैठक में वही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे. कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि फैसला पूरी तरह अंतिम हो चुका है और अब सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है. पार्टी समर्थकों के बीच भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है.
Kerala CM Announcement Live: कुछ ही देर में केरल CM के नाम का ऐलान
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब कुछ ही देर में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करने जा रही है. मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पिछले 10 दिनों से दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैठकों और लॉबिंग का दौर जारी था, लेकिन अब पार्टी हाईकमान ने नाम फाइनल कर लिया है. राहुल गांधी ने बुधवार रात सोनिया गांधी के साथ केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी, जबकि गुरुवार सुबह उनकी कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात ने सियासी हलचल और तेज कर दी. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. इसके लिए पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक को दिल्ली से तिरुवनंतपुरम भेजा गया है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं.
Kerala CM News Live: UDF सरकार में दो मंत्री पद की मांग करेगा केरल कांग्रेस (J): पी जे जोसेफ
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में UDF की सरकार बनने की तैयारी के बीच केरल कांग्रेस (J) ने दो मंत्री पदों की मांग दोहराई है. पार्टी अध्यक्ष पी जे जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी UDF बैठक में दो मंत्रिपदों का दावा पेश करेगी. विधानसभा चुनाव में UDF को 140 में से 102 सीटें मिली हैं, जबकि केरल कांग्रेस (J) के खाते में 7 विधायक आए हैं. जोसेफ ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री चुनते समय सहयोगी दलों की राय का भी सम्मान करेगा. उन्होंने NSS महासचिव जी सुकुमारन की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें UDF सहयोगियों, खासकर IUML, पर मुख्यमंत्री चयन में दखल का आरोप लगाया गया था. जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी ने केवल इतना सुझाव दिया था कि मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों में से होना चाहिए. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि UDF नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकता है, इसी वजह से तिरुवनंतपुरम में बैठक रखी गई है.
Kerala CM Announcement Live: केरल कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय, आज हो सकती है मुलाकात
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में सरकार गठन की हलचल के बीच कांग्रेस ने राज्यपाल कार्यालय से आज मुलाकात के लिए समय मांगा है. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की ओर से पार्टी को समय भी दे दिया गया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व सरकार गठन से जुड़े अगले कदमों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सकता है.
Kerala CM News Live: केरल में आज CM चेहरे पर लगेगी मुहर, कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है, क्योंकि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक आज दोपहर KPCC मुख्यालय में होने जा रही है. बैठक दोपहर 1 बजे आयोजित होगी, जिसकी घोषणा एक दिन पहले KPCC प्रमुख सनी जोसेफ ने की थी. कई दौर की चर्चाओं और मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के नाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. यह जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दिल्ली में हुई बैठक के बाद दी. हालांकि कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर चुका है लेकिन अंदरूनी लॉबिंग और कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला टलता रहा. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.
Kerala CM Announcement Live: केरल में मंत्री नहीं होने से शिक्षा विभाग प्रभावित: CPM नेता शिवनकुट्टी
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद भी नई सरकार और मंत्रिमंडल का गठन नहीं होने पर CPM नेता वी. शिवनकुट्टी ने चिंता जताई है. पूर्व सामान्य शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा कि मंत्री के अभाव में जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट का कामकाज प्रभावित हो रहा है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि इस समय विभाग में कई अहम फैसलों के लिए मंत्री स्तर के हस्तक्षेप की जरूरत है, खासकर SSLC परीक्षा परिणाम घोषित करने को लेकर. उनके मुताबिक लाखों छात्र और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मंत्री नहीं होने से निर्णय प्रक्रिया धीमी पड़ गई है. शिवनकुट्टी ने यह भी दावा किया कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों की फिटनेस और अन्य तैयारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है.
Kerala CM News Live: केरल CM चेहरे पर राहुल-खड़गे की अंतिम बैठक, कांग्रेस में मंथन तेज
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर जारी सस्पेंस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर अंतिम दौर की चर्चा की. यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली, लेकिन इसके बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया. विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को दो-तिहाई बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला नहीं कर पाई है. राहुल गांधी इससे पहले केरल के कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से भी मुलाकात कर जमीनी स्थिति का फीडबैक ले चुके हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध और अंदरूनी खींचतान के चलते हाईकमान पर दबाव बढ़ा है. मुख्यमंत्री पद की दौड़ तब और तेज हो गई जब AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी, जिन्हें बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों का समर्थन मिलने की बात कही जा रही है.
Kerala CM Announcement Live: CM पद या फिर कुछ नहीं- वी.डी. सतीशन अड़े
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे वी.डी. सतीशन ने अपना रुख और सख्त कर लिया है. उनके करीबी सूत्रों का दावा है कि सतीशन अब किसी अन्य पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं और केवल मुख्यमंत्री पद चाहते हैं. हालांकि पार्टी हाईकमान फिलहाल अलग रणनीति पर विचार कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान और तेज होती दिखाई दे रही है.
Kerala CM Announcement Live: केरल में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक, CM चेहरे पर लग सकती है मुहर
केरल मुख्यमंत्री ऐलान लाइव: केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक गुरुवार दोपहर तिरुवनंतपुरम स्थित KPCC मुख्यालय में आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. KPCC प्रमुख सनी जोसेफ ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि बैठक 14 मई को दोपहर 1 बजे होगी. माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है. विधानसभा चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद पार्टी हाईकमान अब अंतिम फैसला लेने की तैयारी में है.


