Last Updated:
UP Top News: उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और जरूरी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए इस लाइव अपडेट के साथ। यहां आपको राजनीति, अपराध, प्रशासन और समाज से जुड़ी हर अहम जानकारी एक ही जगह, लगातार और सबसे पहले मिलेगी.
यूपी न्यूज लाइव अपडेट.
UP News Hindi LIVE: सूबे में क्या हो रहा है, किस मुद्दे पर क्या हलचल है और कहां क्या बड़ा अपडेट आया? सब कुछ आपको यहां मिलेगा. नेताओं के बयान हों, पुलिस की कार्रवाई या आम लोगों से जुड़ी खबरें, हर अपडेट हम आपको आसान और तेज़ तरीके से पहुंचाते रहेंगे. जुड़े रहिए और रहिए हर खबर से अपडेट.
इटावा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा वाहन सीज
इटावा में खनन सिंडिकेट, ओवरलोडिंग और बिना कागजों के चल रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. जिले के बकेवर, वैदपुरा, बढ़पुरा और जसवंतनगर क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान करीब 500 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई. कार्रवाई में 300 से ज्यादा वाहनों को सीज किया गया, जिनमें खनन से जुड़े करीब 60 डंपर भी शामिल हैं. वहीं, जाम लगाने वाले लगभग 200 ऑटो पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया. इसके अलावा अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई. पुलिस की इस सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.
एटा रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी बस में भीषण आग, बड़ा हादसा टला
एटा के आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी एक रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी अन्य बसों के भी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
मिर्जापुर में वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
मिर्जापुर में चर्चित वकील हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. कटरा कोतवाली क्षेत्र में पीएसी के पीछे हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की. घायल अवस्था में आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें


