2 C
Munich

Marco Jansen catch Video: मार्को यानसेन ने एक हाथ से लपका गजब कैच, ईशान किशन ने पीट लिया माथा, गेंदबाज को तो यकीन ही नहीं हुआ

Must read


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: यानसेन ने एक हाथ से लपका गजब कैच, गेंदबाज को तो यकीन ही नहीं हुआ

Last Updated:

Marco Jansen Ishan Kishan catch: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने अपनी फील्डिंग में कमाल का एक कैच लपका. अर्शदीप सिंह की गेंद पर लंबे कद के यानसेन ने बाउंड्री के पास दौड़ लगाते हुए सिर्फ 1 हाथ से कैच को जकड़ लिया. इस कैच को देखकर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को यकीन नहीं हो रहा था.

Zoom

मार्को यानसेन ने लपका एक हाथ से शानदार कैच

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के मार्को यानसेन एक हाथ से कैच लपकर सनसनी मचा दी. मार्को यानसेन का ये कैच इतना शानदार था कि खुद गेंदबाज को भी देखकर यकीन नहीं हुआ. वहीं आउट होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन भी नहीं समझ पाए कि यानसेन ने ये कैच को कैसे लपक लिया. क्योंकि गेंद लगभग बाउंड्री के पार जाती हुई दिख रही थी.

बता दें कि पारी का 14वां ओवर करने आए अर्शदीप सिंह के खिलाफ आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने हवाई फायर की. ईशान ने ये शॉट बिल्कुल गैप में खेला था, लेकिन मार्को यानसेन कैच लेने के लिए लंबी दौड़ लगाई. गेंद काफी तेजी से ट्रैवल कर रही थी, लेकिन मार्को यानसेन ने दौड़ते हुए कैच के लिए अपना एक हाथ आगे बढ़ा दिया. ऐसे में लंबे कद के यानसेन के हाथ से गेंद मानो चिपक गई. इस तरह ईशान 17 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article