6 C
Munich

स्वाद में शहद जैसा और रंग रूबी जैसा चमकदार… यही है अरुणिका आम की पहचान, जानिए क्यों हो रही है इतना लोकप्रिय

Must read


Last Updated:

अरुणिका आम अपनी लाल-नारंगी रंगत, मीठे स्वाद और खुशबूदार गूदे के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह हाइब्रिड और बौनी किस्म बेहतर पैदावार, रोग प्रतिरोधक क्षमता और कम जगह में खेती की सुविधा के चलते किसानों और आम प्रेमियों दोनों की पसंद बनती जा रही है.

आम का सीजन शुरू होते ही बाजार में नई-नई किस्में आ रही हैं, जिनमें अरुणिका आम बेहद खास है. स्वाद में लाजवाब यह आम लखनऊ के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान द्वारा विकसित हाइब्रिड और बौनी किस्म है. इसे आम्रपाली और गुजरात के वनराज आम के क्रॉस से तैयार किया गया है. पकने पर इसकी त्वचा का रंग आकर्षक लाल-नारंगी हो जाता है, जिसके कारण इसे रूबी आम भी कहा जाता है. इसका गूदा रेशे रहित, बेहद मीठा और खुशबूदार होता है. बौना पेड़ होने के कारण इसे छोटे बाग और गमलों में भी उगाया जा सकता है. स्वाद, रंग और आकार की वजह से अरुणिका आम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

रिसर्च कर किया गया तैयार

कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि यह एक हाइब्रिड वैरायटी है, जिसे वैज्ञानिकों द्वारा लंबे रिसर्च और तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है. बेहतर उत्पादन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए इसे विकसित किया गया था. वैज्ञानिकों ने इसे इस तरह तैयार किया है कि इसमें कई रोगों से लड़ने की क्षमता मौजूद है. इस आम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रोगों के प्रति काफी सहनशील है. किसी भी प्रकार के रोग को सहने की क्षमता इस आम में पाई जाती है.

क्या है आम की खासियत

इसके अलावा, इस वैरायटी पर बहुत कम रोग लगते हैं, जिसकी वजह से किसानों को नुकसान भी कम होता है. इसका गूदा मुलायम होता है और स्वाद संतुलित व मीठा होता है. नई रिसर्च से तैयार की जाने वाली वैरायटी में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक हो और मिठास भी संतुलित रहे, ताकि खाने में उसका स्वाद बेहतर लगे.

अच्छी देती है पैदावार

यह वैरायटी स्थिर और लगातार पैदावार देती है. ऐसा नहीं है कि एक साल कम और दूसरे साल ज्यादा उत्पादन हो. इसके साथ ही इसे विभिन्न जलवायु और अलग-अलग जगहों पर आसानी से उगाया जा सकता है. यह आम अपनी अच्छी पैदावार, रोग प्रतिरोधक क्षमता और बेहतरीन स्वाद के कारण काफी मशहूर हो रहा है और बाजार में इसकी अच्छी मांग है. आम पसंद करने वाले लोग इस किस्म को भी खूब पसंद कर रहे हैं.

इस आम का रंग पकने पर आकर्षक सुनहरा-पीला और लालिमा लिए होता है. इसके इसी लाल (अरुण) रंग और आकर्षक बनावट के कारण इसका नाम अरुणिका रखा गया है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article