6 C
Munich

ये नाइंसाफी है… पंजाब किंग्स की हार पर बवाल, इस नियम को लेकर भड़के रविचंद्रन अश्विन, कर दी तुरंत बदलने की मांग

Must read


होमखेलक्रिकेट

पंजाब की हार पर बवाल, इस नियम को लेकर भड़के अश्विन, सवालों के घेरे में IPL

Last Updated:

IPL 2026 Ravichandran Ashwin: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में के 58वें मैच में क्रिकेट के एक नियम को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए आईसीसी से इसे तुरंत बदने की मांग कर दी. घटना पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद की है जब DRS के बाद गेंद को डेड बॉल करार दिया गया था.

Zoom

रविचंद्रन अश्विन ने DRS नियम पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दुनिया के उन गिने-चुने क्रिकेटरों में से हैं जो इस खेल के नियम को बारीकी से समझते हैं. अश्विन अक्सर क्रिकेट के नियम से जुड़ी कमियों और इसमें सुधार को लेकर अपनी राय देते रहते हैं. इस बार उन्होंने DRS नियम की एक बड़ी कमी की ओर इशारा किया है. अश्विन ने आईपीएल 2026 के 58वें मैच में पाया कि कैसे DRS के एक नियम से पंजाब किंग्स को नुकसान हुआ. इस मैच में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली, जिसके कारण अब उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है.

नियम पर उठे सवाल का ये पूरा मामला पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर की है. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने पारी का अंतिम ओवर डाला. ओवर की आखिरी गेंद विष्णु विनोद के पैड पर लगी और मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. इसके बाद बल्लेबाज ने रिव्यू लिया जिससे अंपायर के फैसले को बदल दिया गया, लेकिन पंजाब को लेग-बाय का रन नहीं दिया गया क्योंकि गेंद को पहले ही डेड घोषित कर दिया गया था. अश्विन ने इसी नियम पर सवाल उठाए हैं.

DRS के नियम पर अश्विन ने क्या कहा?

DRS के नियम पर सवाल उठाते हुए अश्विन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “गलत फैसले की वजह से पंजाब को एक रन का नुकसान हुआ और इस नियम को जल्द से जल्द बदलना चाहिए. जिस तरह इम्पैक्ट सब का नियम है, वैसे ही DRS से जुड़े इस बदलाव को भी आईपीएल में लागू किया जाना चाहिए, भले ही ICC इसके लिए समय ले रही हो.”





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article