त्रिपुरा में तो गजबे हो गया, 77 सीटों पर बिना वोटिंग के बीजेपी ने जीत दर्ज कर सबको चौंकाया

Date:


होमताजा खबरदेश

त्रिपुरा में तो गजबे हो गया, 77 सीटों पर बिना वोटिंग के BJP ने जीतकर चौंकाया

Last Updated:

Tripura Urban Body Election Result 2026: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में सबको चौंका दिया है. बीजेपी के उम्मीदवारों ने 77 सीटों पर बिना चुनाव के जीत गए. यानी 77 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के सामने कोई उम्मीदवार खड़ा ही नहीं हो पाया. राज्य में सत्ताधारी बीजेपी के अलावा माकपा और कांग्रेस भी सक्रिय है, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट ने सबको चौंका दिया है. हालांकि माकपा का आरोप है कि बीजेपी ने डरा धमकाकर उम्मीदवारों को नाम वापस करने को मजबूर किया है.

Zoom

त्रिपुरा नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने वोटिंग से पहले ही शानदार प्रदर्शन किया है.

अगरतला: देश के उत्तर-पूर्व के राज्य त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्थानीय नगरीय निकाय चुनावों में कमाल कर दिया है. त्रिपुरा के पांच नगर निकायों की 77 सीटों पर बिना वोटिंग के बीजेपी प्रत्याशी जीत गए. यानी इन 77 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार के सामने किसी और दल या निर्दलीय कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने उतरा ही नहीं.

दरअसल, त्रिपुरा के 21 नगर निकायों की 345 सीट के लिए 27 नवंबर को वोटिंग होनी है. इन चुनावों में नामांकन दाखिल करने के लिए 7 नवंबर की तारीख तय की गई थी. चुनाव के लिए आए तमाम नॉमिनेशन फॉर्म की मंगलवार को जांच की गई, जिसमें पाया गया कि 77 सीटों पर बीजेपी के अलावा किसी और प्रत्याशी ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया है. इसके बाद बुधवार को चुनाव आयोग की ओर से सार्वजनिक रूप से बताया गया कि 77 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी बिना किसी मुकाबले के चुनाव जीत गए हैं.

268 सीटों पर 810 उम्मीदवार मैदान में

अब त्रिपुरा के 21 नगर निकायों में केवल 268 सीटों पर वोटिंग होगी. इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी दमखम के साथ भाग्य आजमा रहे हैं.

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) पीके चक्रवर्ती ने बताया कि नगर निकायों की 268 सीट के लिए कुल 810 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वोटिंग 27 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होनी है. उन्होंने बताया कि बीजेपी ने सबसे अधिक 342 प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि माकपा के 218 और कांग्रेस के 201 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

माकपा का आरोप, प्रत्याशियों को धमकाकर चुनाव से हटाया

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, बीजेपी ने मोहनपुर, कमालपुर, जिरानिया, रानीरबाजार और शांतिरबाजार के पांच नगर निकायों की 77 सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है. चक्रवर्ती ने कहा, ‘नामांकन वापस लेने के लिए जबरन दबाव डालने के आरोपों के बाद हमने धलाई के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी. जमीनी रिपोर्ट से पता चलता है कि अंबासा या धलाई जिले के किसी अन्य स्थान पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई.’

हालांकि, माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने दावा किया कि अंबासा में पार्टी के उम्मीदवारों को मंगलवार को धमकियों, डराने-धमकाने और उनके आवासों पर हमलों के बाद नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया. बता दें कि त्रिपुरा में इस समय मुख्यमंत्री माणिक साहा की अगुवाई में एनडीए की सरकार चल रही है.

About the Author

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related