UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 12वीं पास के लिए 1784 पदों पर आवेदन शुरू, 25 रुपये में भरें फॉर्म

Date:


Last Updated:

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास के लिए UPSSSC ने बंपर भर्तियां निकाली हैं. आयोग ने टरमीडिएट स्तर के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Zoom

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है.

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत संयुक्त अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तर) मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आयोग ने विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 के तहत 10 नवंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2026 है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए. इसी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा.

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 40 वर्ष के बीच है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यताएं भी निर्धारित हैं. उदाहरण के लिए, जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं में सेल्समैन पद के लिए तीन साल का बिक्री अनुभव और हिंदी (देवनागरी लिपि) का ज्ञान जरूरी है.

कितनी है आवेदन फीस?

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है. इसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग शामिल हैं. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. इसके बाद विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 के तहत संयुक्त अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तर) मुख्य परीक्षा के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. PET-2025 की जानकारी के साथ लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें. निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

About the Author

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related