6.3 C
Munich

35 छक्के, 14 चौके और 314 रन, जब ‘भारतीय क्रिकेटर’ ने 50 ओवर के मैच में ठोका तिहरा शतक, मच गई थी खलबली

Must read


होमखेलक्रिकेट

35 छक्के और 314 रन, जब ‘भारतीय क्रिकेटर’ ने 50 ओवर के मैच में ठोका तिहरा शतक

Last Updated:

harjas singh triple century record: भारतीय मूल के क्रिकेटर हरजस सिंह ऑस्ट्रेलिया की 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने 2025 में सिडनी ग्रेड क्रिकेट मैच में ऐसी तूफानी बैटिंग की कि वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मच गया. प्रैटर्न पार्क के मैदान पर वेस्टर्न सबर्ब्स की ओर से खेलते हुए अपने इस तिहरे शतक में उन्होंने 35 छक्के और 14 चौके जड़कर खलबली मचाई.

Zoom

हरजस सिंह ने 2025 में ग्रेड क्रिकेट मैच में बनाए थे 314 रन.

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत में तिहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की गूंज लंबे समय तक सुनाई देती है, चाहे वह इंटरनेशनल क्रिकेट हो या घरेलू क्रिकेट. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाज ही कर पाए हैं, जिनमें डॉन ब्रैडमैन, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और ब्रायन लारा जैसे धुरंधर शामिल हैं. तीन सौ रन बनाना किसी भी स्तर पर बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन 2025 में एक युवा बल्लेबाज ने ट्रिपल सेंचुरी जड़कर तहलका मचा दिया था. हालांकि, यह तिहरा शतक इंटरनेशनल या घरेलू स्तर पर नहीं, बल्कि एक ग्रेड क्रिकेट मैच में देखने को मिला. यह 50 ओवर का मुकाबला था और करिश्मा करने वाले बल्लेबाज भारतीय मूल के हरजस सिंह हैं. चलिए उनके इस कारनामे के बारे में विस्तार से जानते हैं…

ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता हरजस सिंह ने सिडनी ग्रेड क्रिकेट में बीते साल एक ऐसी पारी खेली जो दशकों तक याद रखी जाएगी. हरजस मात्र 141 गेंदों में 314 रनों की तूफानी पारी खेलकर रातों-रात चमक उठे. वेस्टर्न सबर्ब्स के लिए खेलते हुए उस समय 20 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस आक्रामक पारी में 35 छक्के और 14 चौके जड़े. हरजस की 314 रनों की यह पारी ऑस्ट्रेलिया में किसी भी फर्स्ट-ग्रेड प्रीमियर लिमिटेड ओवर मैच का सबसे बड़ा स्कोर भी है.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article