Last Updated:
IPL 2026 RCB CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंजरी रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. प्लेऑफ के लिए जारी जद्दोजहद के बीच सीएसके ने चोटिल खलील अहमद की जगह घरेलू क्रिकेटर कुलदीप यादव और आरसीबी ने नुवान तुषारा की जगह 38 साल के रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया है.
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों में बदलाव.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. जैसे-जैसे मुकाबले हो रहे हैं प्लेऑफ की रेस भी रोमांचक होती जा रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में सीजन की आठवीं जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का कर लिया. आरसीबी अंकतालिका में पहले स्थान पर है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 6 जीत के साथ 5वें स्थान पर है. अपने आगामी मुकाबलों से पहले इन दोनों टीमों ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने घरेलू क्रिकेटर और मीडियम पेसर कुलदीप यादव को खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया है, जबकि आरसीबी ने नुवान तुषारा की जगह रिचर्ड ग्लीसन को साइन किया है.
खलील अहमद और नुवान तुषारा चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं. चेन्नई ने कुलदीप यादव को 30 लाख रुपये में टीम से जोड़ा है. कुलदीप ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अब तक कुल 3 मैच खेले हैं. वहीं, बेंगलुरु ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को 1.6 करोड़ रुपये में जोड़ा है. 38 साल के ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए 6 टी20 मैच खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं. रिचर्ड ग्लीसन आईपीएल 2024 में चेन्नई और 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं.
🚨 News 🚨
Kuldip Yadav and Richard Gleeson named injury replacements for Khaleel Ahmed and Nuwan Thushara.


